दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया
दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान की ओर से वृक्षारोपण अभियान आरंभ किया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान
चूरू : पर्यावरण प्रदूषण, वैश्विक तापवृद्धि (ग्लोबल वार्मिंग) और बढ़ते तापमान को ध्यान में रखते हुए, दावत-ए-इस्लामी इंडिया के सामाजिक सेवा संस्थान गरीब नवाज़ रिलीफ फाउंडेशन ने “पौधा लगाना है, पेड़ बनाना है” के संकल्प के साथ एक भव्य वृक्षारोपण अभियान की शुरुआत की है, जो पूरे भारत में 7 जुलाई से 15 जुलाई 2025 तक चलेगा। इस अभियान के अंतर्गत राजगढ़ शहर में अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक कार्यालय राजगढ़ में पौधे लगाये गये और मदनी मरकज – फैजाने अमीरे मुआवीया मस्जिद से पौधे वितरण किये गये और यह संकल्प लिया कि पौधा लगायेगे और दरख्त बनायेगे हैं इस अभियान का उद्देश्य केवल पौधे लगाना नहीं है, बल्कि उन्हें पेड़ बनाना और उनकी देखभाल करके एक हरा-भरा और सुरक्षित भारत बनाना है। पैगंबर हज़रत मुहम्मद सल्लल्लाहु अलैहि वसल्लम का कथन है: जो कोई वृक्ष लगाए, और उससे मनुष्य या जानवर लाभ उठाएं, तो वह उसके लिए सतत पुण्य (सदक़ा-ए-जारिया) बन जाता है।”तफ़सीर कबीर, खंड 6, पृष्ठ 367 यह अभियान एक ओर इस्लामिक परंपरा के अनुसरण का माध्यम है, तो दूसरी ओर आने वाली पीढ़ियों के लिए स्वच्छ वायुमंडल और छायादार वातावरण तैयार करने की दिशा में एक सार्थक प्रयास भी है। कार्यकर्ता “प्रकृति को बचाओ” के विषय पर विभिन्न शैक्षणिक और धार्मिक संस्थानों में जनजागरूकता कार्यक्रम भी आयोजित कर रहे हैं। इस मौके पर संस्था के शैख असलम अत्तारी, मदनी मरकज के इमाम वसीम रजा, हाजी ताज मुहम्मद शैख, इस्पाक, आरीफ, खालिद, अब्दुल सत्तार, आबिद आदि उपस्थित रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972785

