[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बीकानेर में 27 को आयोजित होने वाले ग्रीन स्वराज सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बीकानेर में 27 को आयोजित होने वाले ग्रीन स्वराज सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न

बीकानेर में 27 को आयोजित होने वाले ग्रीन स्वराज सम्मेलन की तैयारी बैठक सम्पन्न

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : बीकानेर के राजकीय विश्राम गृह में पीपल्स ग्रीन पार्टी की आठों विधानसभाओं के प्रभारीगण, प्रदेश स्तरीय पदाधिकारी गण की बैठक हुई। पीपल्स ग्रीन पार्टी के राजस्थान प्रभारी एवं राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक और राजस्थान के प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी ने बीकानेर में आयोजित होने वाले ग्रीन स्वराज सम्मेलन की तैयारी के लिए समिति के गठन हेतु चर्चा की। ग्रीन स्वराज सम्मेलन बीकानेर में 27 जुलाई को प्रातः दस बजे आरंभ होगा। ग्रीन स्वराज सम्मेलन के मुख्य अतिथि पार्टी के राष्ट्रीय अध्यक्ष डॉ सुधांशु होंगे और अध्यक्षता प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी के द्वारा की जायेगी। जबकि पार्टी के राष्ट्रीय महासचिव एवं राष्ट्रीय प्रवक्ता डा तन्मय, राष्ट्रीय महासचिव एडवोकेट कपिल, इंजीनियर गौरव शर्मा एवं सतीश नागपाल विशिष्ट अतिथि के रूप में शामिल होंगे। पार्टी के प्रदेश प्रवक्ता राजेन्द्र सिंह शेखावत ने बताया कि सम्मेलन में सभी विधानसभाओं के कार्यकर्ता और पदाधिकारी शिरकत करेंगे।

राजस्थान के प्रभारी राष्ट्रीय उपाध्यक्ष भंवरलाल नायक की उपस्थिति में पार्टी के वरिष्ठ नेता अय्यूब ढूढी को सम्मेलन के सफल आयोजन के लिए प्रदेश स्तर पर समन्वयक बनाया गया। अयूब खान राजस्थान के सभी जिलों के पार्टी कार्यकर्ताओं से प्रदेश अध्यक्ष के प्रतिनिधि के रूप में समन्वय स्थापित कर उनकी व्यवस्थाएं सुनिश्चित करेंगे। शेखावत ने बताया कि प्रदेश अध्यक्ष सत्यनारायण सैनी के नेतृत्व में एक, ग्रीन स्वराज सम्मेलन बीकानेर के लिए संयोजन समिति का गठन किया गया है। इस समिति के संयोजक संदीप चहल होंगे जो प्रदेश अध्यक्ष के साथ बीकानेर लोकसभा की सभी आठों विधानसभाओं का सघन दौरा कर सम्मेलन में सभी विधानसभाओं की उपस्थिति सुनिश्चित करेंगे। साथ ही सभी विधानसभाओं के प्रभारियों को उनके द्वारा तैयार की गई सीडब्ल्यूसी के सदस्यों की सूची और सदस्यों को लेकर सम्मेलन में उपस्थित होने के लिए निर्देशित करेंगे।

सत्यनारायण सैनी ने एक स्वागत एवं प्रबंध समिति का गठन भी किया जिनमें भूपेंद्र गुर्जर, सुभाष पुरोहित, बिरजाराम नायक, उमर दीन खिलजी सदस्य रहेंगे। सैनी ने सम्मेलन को सफल बनाने के लिए प्रत्येक विधानसभा में प्रभारी नियुक्त किये हैं, जिनमें सुभाष पुरोहित बीकानेर पश्चिम, मोहम्मद आरिफ़ तंवर बीकानेर पश्चिम, तेजा राम हाडा कोलायत, सोहन सिंह राजपुरोहित नोखा, शिवलाल कस्वां लूणकरणसर, गुरदीप सिंह अनूपगढ़, राम रख कड़वा खाजूवाला और सांवरमल जाट को डूंगरगढ़ विधानसभा के लिए प्रभारी बनाया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad