[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांड के हमले से बुजुर्ग के हाथ-पैर में आई चोट:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेत जाते समय हादसा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सांड के हमले से बुजुर्ग के हाथ-पैर में आई चोट:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेत जाते समय हादसा

सांड के हमले से बुजुर्ग के हाथ-पैर में आई चोट:गंभीर हालत में डीबी अस्पताल में भर्ती, खेत जाते समय हादसा

चूरू : चूरू के रतननगर थाना क्षेत्र के नाकरासर गांव में एक बुजुर्ग को सांड ने घायल कर दिया। शनिवार सुबह भंवरलाल प्रजापत (70) खेत की ओर जा रहे थे। रास्ते में दो सांड आपस में लड़ रहे थे। इनमें से एक सांड ने भंवरलाल पर हमला कर दिया। हमले में भंवरलाल के हाथ और पैर में चोट आई। मौके पर मौजूद लोगों ने सांड को भगाकर बुजुर्ग को बचाया। सूचना मिलने पर परिजन मौके पर पहुंचे। वे घायल बुजुर्ग को निजी वाहन से डीबी अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड ले गए। वहां डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने उनका इलाज किया। घायल के बेटे श्रवण और रामनिवास ने बताया कि ग्रामीण क्षेत्र में सांड सड़कों पर घूमते रहते हैं। ये राहगीरों पर हमला करके उन्हें घायल कर देते हैं। उन्होंने जिला प्रशासन से इन पशुओं की उचित व्यवस्था करने की मांग की है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22