[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मूसलाधार बारिश के साथ हुई सावन महीने की शुरूआत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
इस्लामपुरझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

मूसलाधार बारिश के साथ हुई सावन महीने की शुरूआत

इस्लामपुर में दो दिन से मूसलाधार बारिश का दौर जारी

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद आरिफ चंदेल

इस्लामपुर : कस्बे में दो दिन से लगातार मूसलाधार बारिश का दौर जारी है। शुक्रवार को सावन महीने की शुरुआत झमाझम बारिश से हुई।सुबह से लेकर दोपहर तक लगातार जोरदार बारिश होती रही। तेज बारिश से कस्बे की न्यूबहार कॉलोनी में पानी भर गया जिसके चलते कॉलोनी के लोगों का घरों से बाहर निकलना मुश्किल हो गया। तेज बारिश से कस्बे के निचले इलाकों सहित दुकानों में पानी भर गया। वहीं वार्ड नंबर 19 में स्थित एक निजी स्कूल में भी बारिश का पानी भर गया जिसके चलते विद्यार्थियों को बेहद परेशानी का सामना करना पड़ा। विद्यालय में पानी भरने की सूचना ग्राम पंचायत को दी गई। शाम को ग्राम पंचायत की ओर से टैंकर के माध्यम से विद्यालय से पानी को निकाला गया। दो दिनों से लगातार बारिश होने से कस्बे की गलियां और सड़कें लबालब हो गई जिसके चलते राहगीरों सहित वाहन चालकों को भारी परेशानी का सामना करना पड़ा। अच्छी बारिश होने से मौसम सुहावना हो गया और आमजन को गर्मी से राहत महसूस हुई। बारिश रुकने के बाद भी आसमान में बादल मंडराते रहे और देर शाम को हल्की धूप निकली मगर गर्मी बेअसर रही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77