वन एवं पर्यावरण अभियान के झुंझुनू शहर मंडल संयोजक का प्रभार रवि गुप्ता को सौंपा गया
वन एवं पर्यावरण अभियान के झुंझुनू शहर मंडल संयोजक का प्रभार रवि गुप्ता को सौंपा गया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका
झुंझुनूं : भारतीय जनता पार्टी (भाजपा) झुंझुनूं जिला के वन एवं पर्यावरण अभियान में महत्वपूर्ण बदलाव किए गए हैं। जिसमें रवि गुप्ता को झुंझुनूं शहर मंडल का प्रभार सौंपा गया है। यह कदम वन एवं पर्यावरण संरक्षण को और अधिक प्रभावी बनाने के लिए उठाया गया है। भाजपा जिला नेतृत्व का मानना है कि इस नई टीम के साथ अभियान को मजबूती मिलेगी और पर्यावरण संरक्षण के कार्यों में तेजी आएगी। इस नियुक्ति के बाद जिला वन एवं पर्यावरण अभियान में नई ऊर्जा और समर्पण के साथ कार्य करने की उम्मीद जताई जा रही है। वन संरक्षण, वृक्षारोपण और पर्यावरण जागरूकता को बढ़ावा देने के लिए यह टीम सक्रिय रूप से काम करेगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2042151


