[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

टीचर्स को ट्रेनिंग देने वाले राजन शर्मा को राष्ट्रदीप पुरस्कार:राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार में योगदान के लिए किया सम्मानित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

टीचर्स को ट्रेनिंग देने वाले राजन शर्मा को राष्ट्रदीप पुरस्कार:राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार में योगदान के लिए किया सम्मानित

टीचर्स को ट्रेनिंग देने वाले राजन शर्मा को राष्ट्रदीप पुरस्कार:राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार में योगदान के लिए किया सम्मानित

पिलानी : पिलानी के राष्ट्रीय मास्टर ट्रेनर और सीबीएसई रिसोर्स पर्सन राजन शर्मा को मध्य प्रदेश सरकार ने ‘राष्ट्रदीप शिक्षक प्रेरणा सम्मान’ से सम्मानित किया है। यह सम्मान उन्हें शिक्षकों के प्रशिक्षण और राष्ट्रीय शिक्षा नीति के प्रचार में योगदान के लिए दिया गया। नरसिंहगढ़ में आयोजित समारोह में राजगढ़ जिला कलेक्टर गिरीश कुमार मिश्रा और उप मंडल अधिकारी सुशील कुमार ने उन्हें यह पुरस्कार प्रदान किया। कार्यक्रम में नरसिंहगढ़ विधायक मोहन शर्मा भी मौजूद रहे।

राजन शर्मा ने नरसिंहगढ़ में दो दिवसीय कार्यशाला के दौरान 400 प्राचार्यों और अध्यापकों को प्रशिक्षित किया। वे अब तक देश-विदेश के 40,000 से अधिक शिक्षकों को प्रशिक्षण दे चुके हैं। शिक्षा के क्षेत्र में उनका योगदान राष्ट्रीय स्तर पर मान्यता प्राप्त है। राजन शर्मा की प्रशिक्षण शैली में सरलता और स्पष्टता का विशेष ध्यान रखा जाता है। उनकी यह उपलब्धि शिक्षा क्षेत्र और शेखावाटी के लिए गौरव की बात है। उनके अनुभव से आने वाले समय में कई शिक्षकों और विद्यार्थियों को लाभ मिलेगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77