[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना की बॉक्सर सन्नू कुमावत का इंडिया कैंप में चयन:औरंगाबाद में 31 जुलाई तक चलेगा राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना की बॉक्सर सन्नू कुमावत का इंडिया कैंप में चयन:औरंगाबाद में 31 जुलाई तक चलेगा राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

नीमकाथाना की बॉक्सर सन्नू कुमावत का इंडिया कैंप में चयन:औरंगाबाद में 31 जुलाई तक चलेगा राष्ट्रीय स्तरीय प्रशिक्षण शिविर

नीमकाथाना : नीमकाथाना भारतीय खेल प्राधिकरण ने औरंगाबाद बॉक्सिंग सेंटर में राष्ट्रीय स्तरीय बॉक्सिंग प्रशिक्षण शिविर की घोषणा की है। यह शिविर 31 जुलाई तक चलेगा। इस कैंप में 60 बॉक्सिंग खिलाड़ियों को प्रशिक्षण दिया जाएगा। शिविर के लिए 70 लाख रुपए का बजट स्वीकृत किया गया है। इसमें खिलाड़ियों के आवास, भोजन, बॉक्सिंग प्रशिक्षण, उपकरण, चिकित्सा सुविधाएं और यात्रा भत्ता शामिल है।

राजस्थान बॉक्सिंग एसोसिएशन के कार्यकारी अध्यक्ष महेंद्र लूणीवाल के अनुसार, सन्नू कुमावत सीकर जिले की पहली महिला बॉक्सर हैं जिनका इंडिया कैंप में चयन हुआ है। नीमकाथाना की गांवड़ी की रहने वाली सन्नू पिछले तीन वर्षों से बॉक्सिंग का प्रशिक्षण ले रही हैं। सन्नू ने अप्रैल में ग्रेटर नोएडा में आयोजित राष्ट्रीय यूथ बॉक्सिंग प्रतियोगिता में कांस्य पदक जीता। उन्हें देश की सर्वश्रेष्ठ चैलेंजर बॉक्सर का पुरस्कार भी मिला। इसी प्रदर्शन के आधार पर उनका इंडिया कैंप के लिए चयन किया गया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77