छत पर सो रहे किसान की हत्या:खून से लथपथ मिला शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान
छत पर सो रहे किसान की हत्या:खून से लथपथ मिला शव, चेहरे पर मिले चोट के निशान
सरदारशहर : सरदारशहर में किसान की हत्या का मामला सामने आया है। बीकमसरा गांव में खेत में बनी ढाणी में छत पर सो रहे श्योदान नायक (48) का शव खून से लथपथ मिला। घटना की सूचना मिलते ही सरदारशहर थाना अधिकारी मदनलाल विश्नोई पुलिस टीम के साथ रात 3 बजे मौके पर पहुंचे। मृतक के चेहरे पर चोटों के निशान मिले हैं। पुलिस ने शव को सरदारशहर उप जिला अस्पताल की मॉर्च्युरी में रखवाया है। बीकमसरा के सरपंच कानाराम मूंड के अनुसार, श्योदान रात 9 बजे छत पर सोने गए थे। गांववासियों ने आरोपी की जल्द गिरफ्तारी की मांग की है। थाना अधिकारी विश्नोई ने बताया कि परिजनों की रिपोर्ट पर मामला दर्ज कर लिया गया है। अस्पताल प्रभारी डॉ. चंद्रभान जांगिड़ के अनुसार पोस्टमॉर्टम के बाद शव परिजनों को सौंपा जाएगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 1972139


