[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : ललिता पाठक को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज का अध्यक्ष व डॉ. उपासना पाण्डेय को महासचिव बनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : ललिता पाठक को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज का अध्यक्ष व डॉ. उपासना पाण्डेय को महासचिव बनाया

ललिता पाठक को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज का अध्यक्ष व डॉ. उपासना पाण्डेय को महासचिव बनाया

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नीलेश मुदगल

झुंझुनूं-सूरजगढ़ : राष्ट्रीय साहित्यिक, सांस्कृतिक व सामाजिक संस्थान आदर्श समाज समिति इंडिया के अध्यक्ष धर्मपाल गाँधी ने कार्यालय से आदेश जारी करते हुए महिला इकाई की राष्ट्रीय अध्यक्ष रेनू मिश्रा दीपशिखा की अनुशंसा पर उत्तर प्रदेश में ललिता पाठक नारायणी को आदर्श समाज समिति इंडिया प्रयागराज जिले का अध्यक्ष व डॉ. उपासना पाण्डेय को महासचिव नियुक्त किया है। नियुक्ति पत्र के निर्देशानुसार नवनियुक्त जिलाध्यक्ष ललिता पाठक नारायणी को 15 दिवस में कार्यकारिणी का गठन करने का निर्देश दिया गया है। नवनियुक्त पदाधिकारियों को यह नियुक्ति उनके मन में राष्ट्रप्रेम, संस्कृति और साहित्य के प्रति प्रेम व सामाजिक कार्यों के प्रति उनके रुझान को देखते हुए दी गई है। नवनियुक्त पदाधिकारियों से संस्थान को अपेक्षा रहेगी कि वह राष्ट्रहित व समाज हित में संगठन को सक्रियता के साथ आगे बढ़ाते हुए लक्ष्य प्राप्ति हेतु अपने उत्तरदायित्व का तन-मन-धन के साथ निष्ठापूर्वक निर्वहन करते हुए सफलता अर्जित करेंगे।

संगठन द्वारा संचालित सामाजिक, सांस्कृतिक और साहित्यिक गतिविधियों को निरंतर जारी रखेंगे। किसी भी जाति या धर्म के खिलाफ कोई अभद्र टिप्पणी नहीं करेंगे। नफरत फैलाने वाले संगठनों से दूर रहेंगे। पद की गरिमा का ख्याल रखेंगे। 15 दिवस में कार्यकारिणी का गठन कर कार्यालय को सूचित करेंगे। रेनू मिश्रा दीपशिखा को राष्ट्रीय कार्यकारिणी में शामिल किये जाने के बाद प्रयागराज के अध्यक्ष का पद रिक्त हो गया था। आज ललिता पाठक नारायणी को अध्यक्ष व डॉ. उपासना पाण्डेय को प्रयागराज जिले का महासचिव बनाये जाने पर आदर्श समाज समिति इंडिया के कार्यकर्ताओं ने खुशी का इजहार प्रकट किया है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker