[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

राणीशक्ति मंदिर में संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

राणीशक्ति मंदिर में संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग आयोजित

गुजरात हादसे में मृतकों को श्रद्धांजलि अर्पित की गई

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : अमृतवाणी संघ नवलगढ़ की ओर से रविवार, 29 जून को राणीशक्ति मंदिर प्रांगण में सामूहिक संगीतमय श्रीराम अमृतवाणी सत्संग का आयोजन किया गया। यह कार्यक्रम सुबह 7 बजे से 8 बजे तक चला, जिसमें बड़ी संख्या में श्रद्धालुओं ने भाग लिया। कार्यक्रम की शुरुआत गणेश वंदना से हुई, तत्पश्चात सामूहिक रूप से हनुमान चालीसा का पाठ किया गया। इसके बाद श्रीराम अमृतवाणी का संगीतमय पाठ किया गया, जिससे मंदिर परिसर भक्ति रस में सराबोर हो गया।

इस अवसर पर विश्वनाथ शर्मा, भारत स्काउट गाइड संघ के प्रधान मुरली मनोहर चौबदार, डॉ. आनंदीलाल अग्रवाल, प्रो. गिरधारी लाल, डॉ. शिखरचंद जैन, जयपाल सिंह शेखावत, श्याम सुंदर मोदी, कैलाश बिरोलिया, रामकरण सैनी, सुभाष टेलर, मंदिर के पुजारी श्याम सुंदर शर्मा, शरदकांत ओझा, नरेंद्र टेलर, रतनलाल कुमावत, अशोक शर्मा, महेंद्र सैनी, बद्री प्रसाद टेलर, विनोद कुमार सैनी, अजय चिरानिया, अर्जुनलाल सैनी, हरिराम सैनी, अखिलेश शर्मा, मुरलीधर सिंह, नंदकिशोर सोनी, हरीश नरनोलिया, भानुप्रकाश छापोला, नागरमल सहित अनेक श्रद्धालु शामिल रहे।

कार्यक्रम का समापन भगवान के भजनों के साथ किया गया। अंत में, 12 जून को गुजरात में हुए दर्दनाक हादसे में मारे गए लोगों को श्रद्धांजलि अर्पित करते हुए दो मिनट का मौन रखा गया। आयोजन पूरी श्रद्धा और भक्ति के साथ संपन्न हुआ।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin