[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह करोड़ों देशवासियों से जुड़ने का माध्यम : विक्रम सिंह जाखल


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह करोड़ों देशवासियों से जुड़ने का माध्यम : विक्रम सिंह जाखल

मन की बात केवल एक कार्यक्रम नहीं, यह करोड़ों देशवासियों से जुड़ने का माध्यम : विक्रम सिंह जाखल

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : विधायक विक्रम सिंह जाखल ने रविवार को विधायक कार्यालय में भारतीय जनता पार्टी के कार्यकर्ताओं के साथ प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी द्वारा प्रसारित “मन की बात” कार्यक्रम को सुना। इस दौरान उपस्थित सभी कार्यकर्ताओं ने कार्यक्रम के संदेशों को आत्मसात करते हुए प्रधानमंत्री द्वारा जनता से जुड़े मुद्दों पर किए गए संवाद को प्रेरणादायक बताया।

विधायक जाखल ने कहा कि “मन की बात” केवल एक कार्यक्रम नहीं, बल्कि यह जनसंवाद का एक सशक्त माध्यम है, जो देशवासियों को राष्ट्र निर्माण की दिशा में प्रेरित करता है। उन्होंने कार्यकर्ताओं से आह्वान किया कि वे प्रधानमंत्री के संदेशों को गांव-ढाणी तक पहुंचाएं और जनहित में किए जा रहे कार्यों में सक्रिय भागीदारी निभाएं।

इस अवसर पर महेश चौधरी, गौतम खंडेलवाल, चंद्रशेखर मिश्रा, सुनील सामरा, ललित कुमावत, विनोद सैनी, सरपंच राजेंद्र सैनी, सरपंच अर्जुन वाल्मीकि, डूंडलोद चेयरमैन हरपुल पूनिया सहित अन्य भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin