[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सांसी समाज युवा सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

सांसी समाज युवा सेवा समिति द्वारा प्रतिभा सम्मान समारोह आयोजित

शिक्षा से तय होती है जीवन की दिशा : डॉ राजकुमार शर्मा

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : सांसी समाज युवा सेवा समिति के तत्वावधान में रविवार को गौशाला के पास प्रतिभा सम्मान समारोह का आयोजन किया गया। कार्यक्रम के मुख्य अतिथि पूर्व चिकित्सा राज्यमंत्री डॉ. राजकुमार शर्मा ने शिक्षा के महत्व पर जोर देते हुए कहा कि शिक्षा ही जीवन की दिशा तय करती है और यह समाज को जागरूकता व सशक्तिकरण की ओर ले जाती है।

समारोह की अध्यक्षता समिति संरक्षक रामू मालावत ने की। विशिष्ट अतिथि के रूप में डीएनटी चेयरमैन बालकराम, रेणू, चेतना मंच के राष्ट्रीय अध्यक्ष महेंद्र, किशनलाल और भगवानाम मंचासीन रहे।

कार्यक्रम में कक्षा 10वीं व 12वीं में 60 प्रतिशत से अधिक अंक प्राप्त करने वाले 60 प्रतिभाशाली विद्यार्थियों को सम्मानित किया गया। साथ ही समाज सेवा व विकास में अहम योगदान देने वाले 40 भामाशाहों को स्मृति चिन्ह व प्रशस्ति पत्र प्रदान कर सम्मानित किया गया।

इस अवसर पर अतिथियों ने विद्यार्थियों को मेहनत, अनुशासन और लगन के साथ आगे बढ़ने की प्रेरणा दी। वक्ताओं ने कहा कि ऐसे आयोजन समाज में नई ऊर्जा और सकारात्मक सोच का संचार करते हैं।

कार्यक्रम का संचालन विजयपाल इंद्रपुरा ने किया। अंत में समिति की ओर से सभी अतिथियों का आभार प्रकट किया गया। कार्यक्रम में नवलगढ़ ब्लॉक कांग्रेस अध्यक्ष बलदेव सैनी, महेंद्र सैनी, लोकेश जांगिड़, प्रदीप शर्मा, वसीम तगाला, अनुज शर्मा, धीरेंद्र पारीक, राकेश दायमा सहित अनेक गणमान्य नागरिक व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin