केंद्रीय मंत्री शेखावत का चिड़ावा दौरा:कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत
केंद्रीय मंत्री शेखावत का चिड़ावा दौरा:कार्यकर्ताओं से की एकजुटता की अपील, भाजपा नेताओं ने किया स्वागत

चिड़ावा : केंद्रीय संस्कृति और पर्यटन मंत्री गजेंद्र सिंह शेखावत का चिड़ावा के कबूतरखाना बस स्टैंड स्थित कृष्णा टेलीकॉम के बाहर भाजपा कार्यकर्ताओं ने स्वागत किया। राम प्रताप पूनिया, ईश्वर पूनिया, बनवारीलाल और गुलज़ारीलाल नूनिया ने साफा पहनाकर मंत्री का अभिनंदन किया। अजय नूनिया और रणवीर डांगी ने आराध्य संत परमहंस पंडित गणेश नारायण बावलिया बाबा की तस्वीर भेंट की। श्री राम परिवार की ओर से पवन शर्मा, मनोज शर्मा और अमित सैनी ने राम दरबार की तस्वीर प्रदान की।
पूर्व विधायक सुभाष पूनिया, भाजपा नेता सुरेश भूकर, नीतिका थालौर और जय सिंह नूनिया के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने माला, साफा और गुलदस्ते भेंट किए। मंत्री शेखावत ने क्षेत्र में भाजपा की स्थिति पर संतोष व्यक्त किया। उन्होंने कार्यकर्ताओं से पार्टी को और मजबूत बनाने के लिए एकजुट होकर काम करने का आग्रह किया।
कार्यक्रम में रामभगत पूनिया, नरोत्तम नूनिया, सुमेर डांगी, अजित चनानिया, विकास पायल, विकास कटेवा, सुनील भूकर, मोतीलाल डांगी, लोकेश भास्कर, अरविंद भगत, बलबीर सैनी, सुरजीत सैनी, चरण सिंह पूनिया, पार्षद देवेंद्र सैनी, पवन शर्मा नवहाल, अमित सैनी और मनोज शर्मा सहित अन्य नेता उपस्थित रहे।