[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

दिल्ली जा रही रोडवेज बस का ड्राइवर नशे में पकड़ा:34 यात्रियों से भरी बस डंपर से टकराते-टकराते बची, सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

दिल्ली जा रही रोडवेज बस का ड्राइवर नशे में पकड़ा:34 यात्रियों से भरी बस डंपर से टकराते-टकराते बची, सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

दिल्ली जा रही रोडवेज बस का ड्राइवर नशे में पकड़ा:34 यात्रियों से भरी बस डंपर से टकराते-टकराते बची, सूचना पर पुलिस ने की कार्रवाई

पाटन : राजस्थान रोडवेज की सीकर आगार से दिल्ली जा रही बस के चालक को शुक्रवार शाम पाटन पुलिस ने शराब के नशे में गिरफ्तार किया। बस में 34 यात्री सवार थे। ड्राइवर राजकुमार मीणा खण्डेला के दूधवालों का बास का निवासी है। मेहरों की ढाणी के पास बस एक डम्पर से टकराते-टकराते बची। यात्रियों में दहशत फैल गई। हेड कॉन्स्टेबल मोहनलाल स्वामी के अनुसार यात्रियों की सूचना पर पुलिस तुरंत मौके पर पहुंची। चालक का मेडिकल टेस्ट करवाया गया। टेस्ट में वह शराब के नशे में पाया गया। पुलिस ने ड्राइवर को गिरफ्तार कर बस को जब्त कर लिया।

यात्रियों ने बताया कि वे निजी बसों की तुलना में रोडवेज को सुरक्षित मानकर यात्रा कर रहे थे। ड्राइवर के लापरवाह व्यवहार से उन्हें अपनी सुरक्षा की चिंता होने लगी। बता दें, पाटन पुलिस ने 30 मई को भी सीकर डिपो की एक बस के ड्राइवर को नशे में बस चलाते हुए गिरफ्तार किया था। इसके बावजूद विभाग की ओर से कोई सुधारात्मक कदम नहीं उठाए गए।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77