[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी:तारबंदी, सौर पंप और ड्रिप सिंचाई के लिए ले सकते हैं सब्सिडी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
उदयपुरवाटीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी:तारबंदी, सौर पंप और ड्रिप सिंचाई के लिए ले सकते हैं सब्सिडी

किसानों को दी सरकारी योजनाओं की जानकारी:तारबंदी, सौर पंप और ड्रिप सिंचाई के लिए ले सकते हैं सब्सिडी

उदयपुरवाटी : कृषि विभाग झुंझुनूं के कृषि प्रौद्योगिकी प्रबंध अभिकरण (आत्मा) ने उदयपुरवाटी पंचायत समिति सभागार में कृषक गोष्ठी का आयोजन किया। कृषि विभाग के अधिकारियों ने किसानों को विभिन्न सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। विभाग के अधिकारियों ने कृषि तारबंदी, फॉर्म, पॉली हाउस और नेट हाउस की जानकारी दी। साथ ही सौर ऊर्जा पंप और ड्रिप सिंचाई योजनाओं के बारे में भी बताया। अधिकारियों ने मौसमी बीमारियों की रोकथाम और फसलों में कीट नियंत्रण की जानकारी साझा की।

पशु चिकित्सा अधिकारी डॉ. रोहिताश्व जैफ ने पशुपालन योजनाओं और टीकाकरण पर प्रकाश डाला। उपनिदेशक शीशराम जाखड़ ने कृषक पुरस्कार और किसान भ्रमण कार्यक्रमों की जानकारी दी। उन्होंने राज्य और अंतर राज्य प्रशिक्षण के बारे में भी बताया। कार्यक्रम में कृषि अधिकारी प्रमोद कुमार, पूर्व संयुक्त निदेशक रामकरण सैनी और सहायक कृषि अधिकारी मूल सिंह उपस्थित थे। इसके अलावा दिनेश कुमार मीणा, उद्यान विभाग से सुरेंद्र सिंह जाखड़ और कृषि पर्यवेक्षक निकिता यादव, सुनीता बिजारणिया तथा संगीता सैनी भी मौजूद रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77