[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

लीखवा गांव के बादल रेवाड़िया का देवनारायण योजना में चयन, झुंझुनूं में पाई 66वीं रैंक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

लीखवा गांव के बादल रेवाड़िया का देवनारायण योजना में चयन, झुंझुनूं में पाई 66वीं रैंक

लीखवा गांव के बादल रेवाड़िया का देवनारायण योजना में चयन, झुंझुनूं में पाई 66वीं रैंक

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : शिक्षा के क्षेत्र में ग्रामीण प्रतिभाओं की चमक एक बार फिर सामने आई है। पिलानी क्षेत्र के पास स्थित ग्राम लिखवा निवासी बादल पुत्र बाबूलाल रेवाड़िया का देवनारायण छात्रवृत्ति योजना में चयन हुआ है। बादल ने झुंझुनूं जिले में 66वीं रैंक प्राप्त कर न केवल अपने गांव का, बल्कि अपने माता-पिता का भी नाम रोशन किया है। इस उपलब्धि पर गांव में खुशी की लहर दौड़ गई और ग्रामीणों ने बादल व उनके पिता बाबूलाल रेवाड़िया का माल्यार्पण कर भव्य सम्मान किया। कार्यक्रम के दौरान बाबा साहब डॉ. भीमराव अंबेडकर की प्रतिमा भेंट कर उन्हें प्रेरणास्रोत के रूप में स्मरण किया गया। कार्यक्रम में विशेष उपस्थिति सम्मान समारोह के दौरान भीम आर्मी पिलानी अध्यक्ष प्रो. चेतराम लिखवा ने कहा कि देवनारायण योजना जैसी छात्रवृत्तियां ग्रामीण क्षेत्र के होनहार विद्यार्थियों के लिए सशक्त मंच प्रदान करती हैं। इससे न केवल उन्हें उच्च शिक्षा प्राप्त करने का मार्ग प्रशस्त होता है, बल्कि समाज में भी सकारात्मक संदेश जाता है। इस अवसर पर डॉ. बी.आर. अंबेडकर वेलफेयर सोसाइटी के अध्यक्ष एडवोकेट अजय मावर, सुभाषचंद्र रेवाड़िया, विजेंद्र सिंह, हेडमास्टर राजेश कुमार रेवाड़िया, अमित विकास, सुधीर, धर्मेंद्र, भूपेंद्र, नवीन, हिमांशु, धनपत सिंह, ओमप्रकाश, हरिमोहन, रमेश, सुरेश सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin