[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़े में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी, किया समाधान


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़े में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी, किया समाधान

विधायक विक्रम सिंह जाखल ने पंडित दीनदयाल अंत्योदय संबल पखवाड़े में ग्रामवासियों की समस्याएं सुनी, किया समाधान

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : राज्य सरकार द्वारा संचालित पंडित दीनदयाल उपाध्याय अंत्योदय संबल पखवाड़ा के तहत मंगलवार को विधायक विक्रम सिंह जाखल ने ग्राम पंचायत पहाड़िला, चिराना, लोहार्गल व रामपुरा में आयोजित कार्यक्रमों में भाग लिया। इस दौरान उन्होंने ग्रामीणों की समस्याएं सुनकर कई मामलों का मौके पर ही निस्तारण किया।

कार्यक्रम में विधायक जाखल ने राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं की जानकारी ग्रामीणों को दी और कहा कि सरकार का उद्देश्य अंतिम पंक्ति में खड़े व्यक्ति तक योजनाओं का लाभ पहुंचाना है। उन्होंने विशेष रूप से चिकित्सा, शिक्षा, पेयजल, बिजली, पेंशन, रोजगार गारंटी, महिला सशक्तिकरण व सामाजिक सुरक्षा से जुड़ी योजनाओं की जानकारी देकर पात्र लाभार्थियों को जोड़ने के निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए।

इस दौरान ग्रामीणों ने सड़क, पानी, स्वास्थ्य सेवाओं सहित कई मुद्दों को उठाया, जिनमें से कई समस्याओं का मौके पर समाधान किया गया। विधायक ने अधिकारियों को निर्देश दिए कि आमजन से सीधा संवाद बनाकर हर समस्या का शीघ्र समाधान सुनिश्चित करें।

कार्यक्रम में बड़ी संख्या में ग्रामीणजन व जनप्रतिनिधि उपस्थित रहे और विधायक जाखल द्वारा किए गए संवाद व त्वरित कार्रवाई की सराहना की।

उन्होंने यह भी बताया कि भारत में मधुमेह रोग का प्रसार तेजी से बढ़ रहा है, ऐसे में प्रत्येक व्यक्ति को समय-समय पर अपनी ब्लड शुगर जांच अवश्य करवानी चाहिए, ताकि समय रहते दवाओं से नियंत्रण पाया जा सके।

कार्यक्रम में प्रांतपाल रामावतार सबलानिया, पंकज शाह, डॉ. मनीष, डॉ. मीनाक्षी, डॉ. शिखरचंद जैन, डॉ. गिरधारीलाल, वृक्षमित्र श्रवण कुमार जाखड़, मुरली मनोहर चोबदार, सीताराम वर्मा, ओमप्रकाश सैन, डॉ. सीताराम घोड़ेला, मुकेश मारवाड़ी, नेमीचंद चोबदार, रामकुमार सिंह राठौड़, रमाकांत सोनी, पवन सोनी, महेश सैनी, गंगाधर मील और जांगिड़ अस्पताल के स्टाफ ने सक्रिय सहभागिता निभाई।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77