[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

बिजली वाले बने जलदाय विभाग के जी का जंजाल, नई सड़क पर घरों में दो दिन से पानी की एक बूंद नहीं पहुंची


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

बिजली वाले बने जलदाय विभाग के जी का जंजाल, नई सड़क पर घरों में दो दिन से पानी की एक बूंद नहीं पहुंची

शहर में पेयजल संकट गहराया, अधिकारी नींद में

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर बिजली विभाग वाले जलदाय विभाग के जी का जंजाल बने हुए हैं। मिली जानकारी के अनुसार यहां नई सड़क पर स्थित घरों में दो दिन से पानी की एक बूंद नहीं पहुंची है। इस कारण यहां पेयजल संकट गहरा गया है। दूसरी तरफ प्रशासन गहरी नींद में सो रहा है। नई सड़क ही नहीं यहां रीको एरिया, आवासन मंडल और विभिन्न वार्डों में लोग पेयजल के लिए तरस रहे हैं। यहां के जनप्रतिनिधियोंऔरअधिकारियों के कानों पर जूं तक नहीं रेंग रही है, क्योंकि उनके घरों में तो चिल्ड पानी से भरी केन सवेरे ही पहुंच जाती है। नामी कम्पनियों के वाटर कुलर लगे हैं, वो अलग है। अब आम नागरिक जाए तो कहां जाए? कुल मिलाकर यहां तथाकथित अधिकारी और जनप्रतिनिधि भाजपा सरकार की नाक कटवाकर सिर पर धूल डाल रहे हैं। इस बात से किसी को ज्यादा ही दर्द हो रहा है तो पेयजल सप्लाई सुचारू करवा दो।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89