[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं द्वारा ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का सफल आयोजन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : चंद्रकांत बंका

झुंझुनूं : माली सैनी समाज संस्था, झुंझुनूं के तत्वावधान में रविवार को ऑनलाइन एकल गायन प्रतियोगिता का भव्य आयोजन किया गया, जिसमें जिलेभर से प्रतिभागियों ने उत्साहपूर्वक भाग लिया। प्रतियोगिता का उद्घाटन संस्था के जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री द्वारा किया गया।

प्रतियोगिता के प्रभारी प्रो. हितेश सैनी ने ऑनलाइन मंच के माध्यम से पूरे कार्यक्रम का सफल संचालन किया। निर्णायक मंडल में डॉ. बी.एल. सैनी (प्राचार्य, शिक्षक प्रशिक्षण महाविद्यालय, श्रीमाधोपुर), आयना सैनी (प्रधानाचार्य, चिड़ावा), व्याख्याता मक्खनलाल सैनी एवं संगीतकार खेमू की ढाणी शामिल रहे।

जिलाध्यक्ष महेन्द्र शास्त्री ने अपने संबोधन में कहा, “गायन हमारे जीवन का एक व्यायाम है, जो मानसिक तनाव को दूर कर आत्मिक शांति प्रदान करता है।” उन्होंने सभी प्रतिभागियों को बधाई दी और भविष्य में ऐसे आयोजनों को और भी व्यापक रूप देने की घोषणा की।

विजेता प्रतिभागी इस प्रकार रहे:
जूनियर वर्ग:

प्रथम स्थान: नित्या सैनी (पुत्री मुकेश सैनी, सुलताना), द्वितीय स्थान: दीप्ति सैनी (पुत्री प्रतीक सैनी, पिलानी),
तृतीय स्थान: जयन्त सैनी (पुत्र सुरेन्द्र सिंह सैनी, पकौड़ी ढाणी),

सीनियर वर्ग:

प्रथम स्थान: महेश कुमार जी सैनी (सूरजगढ़) द्वितीय स्थान: डॉ. राजेश सैनी (मेघसागर) तृतीय स्थान: सरोज सैनी (सुलताना)

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77