जिला अस्पताल में प्रसूता से बाहरी जांच के नाम पर पैसे मांगने का आरोप
जांच पूरी होने तक महिला चिकित्सक को मुकुंदगढ़ सीएचसी पर लगाया
जनमानस शेखावाटी संवाददाता : रविन्द्र पारीक
नवलगढ़ : जिला अस्पताल में प्रसूता से बाहरी जांच के नाम पर पैसे मांगने के मामला संज्ञान में आने के बाद चिकित्सा विभाग हरकत में आया है। पीएमओ डॉ. सुनील सैनी ने सोमवार को कार्यालय आदेश जारी करते हुए डॉ. माया सैनी को शिकायत की जांच विचाराधीन होने पर जिला अस्पताल से कार्यमुक्त कर सीएचसी मुकुंदगढ़ पर कार्यभार ग्रहण करने के आदेश जारी किए हैं। गौरतलब है कि जिला अस्पताल में प्रसूता के परिजनों ने बाहरी जांच के नाम पर पैसे मांगने के गंभीर आरोप लगाए थे। परिजनों का कहना था कि दो युवकों ने डॉ माया सैनी के नाम पर बाहरी जांच करवाकर पैसे मांगे। हालांकि विभाग की जांच के बाद ही पूरे मामले की सच्चाई सामने आएगी।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042438


