[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

भारतीय जनता पार्टी ने बी एल ओ 2 की नियुक्ति की


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

भारतीय जनता पार्टी ने बी एल ओ 2 की नियुक्ति की

भारतीय जनता पार्टी ने बी एल ओ 2 की नियुक्ति की

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ की उपस्थिति में भारतीय जनता पार्टी के द्वारा बी एल ओ 2 की घोषणा की गई। इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण को बी एल ओ 1नियुक्त किया गया ।कार्यक्रम को संबोधित करते हुए पूर्व नेता प्रतिपक्ष राजेंद्र राठौड़ ने कहा कि भारतीय जनता पार्टी चरैवेति चरैवेति के आधार पर कार्य करने वाली पार्टी है। बी एल ओ 2 का कार्य पार्टी में सबसे महत्वपूर्ण कार्य है पार्टी चुनाव में जाने से पूर्व एक-एक वोट की चिंता के लिए इन की घोषणा की गई है उन्होंने सभी कार्यकर्ताओं का आह्वान किया कि वह चुनाव आयोग के निर्देशानुसार कार्य करते हुए एक-एक वोट की चिंता करते हुए नए मतदाताओं का नाम जुड़वाएं जिससे लोग अपने मताधिकार का प्रयोग कर सके जिससे लोकतंत्र मजबूत हो सके।इस अवसर पर विधायक हरलाल सहारण ने कहा कि इस कार्यक्रम के तहत हम सब ने पार्टी के निर्देशानुसार और चुनाव आयोग के घोषणा के अनुसार यह नियुक्त कर पार्टी की ओर से चुनाव की तैयारियां प्रारंभ की गई है। उन्होंने इस प्रक्रिया को लोकतंत्र को मजबूत करने वाला बताया। कार्यक्रम में प्रधान दीप चंद्र राहड़ ने भी अपने विचार व्यक्त किए। इस कार्यक्रम के जिला संयोजक नारायण बेनीवाल ने बताया कि जिले भर में 240 बूथ पर इन बी एल ओ 2 की घोषणा कर दी गई है एवं उनके फोटो युक्त पहचान पत्र जारी किए गए। इस अवसर पर सुनील ढाका नवीन बेनीवाल मंडल अध्यक्ष राकेश तालनिया विजय कुमार कसवा सुप्यार सिंह दौलत राम प्रजापत विद्याधर शर्मा रामचंद्र शर्मा सहित अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77