[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

सेना के जवान के घर पर हुई चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, 3 दिन पहले परिवार के साथ गए थे दिल्ली


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

सेना के जवान के घर पर हुई चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, 3 दिन पहले परिवार के साथ गए थे दिल्ली

सेना के जवान के घर पर हुई चोरी:लाखों के जेवरात और नकदी लेकर हुए फरार, 3 दिन पहले परिवार के साथ गए थे दिल्ली

खेतड़ी : खेतड़ी के तिहाड़ा गांव में शनिवार रात चोरों ने गृह मंत्रालय में तैनात सेना के जवान दिलबाग सिंह के घर को निशाना बनाया। चोर घर से सोने-चांदी के जेवरात और नकदी समेत करीब 5 लाख रुपए का सामान लेकर फरार हो गए।

दिलबाग सिंह तीन दिन पहले ही छुट्टी समाप्त कर परिवार के साथ दिल्ली लौट गए थे। घर में उनकी मां शांति देवी अकेली रह रही थीं। शनिवार रात वह अपने दूसरे बेटे के घर सोने गई थीं। चोरों ने इसी मौके का फायदा उठाया। चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया। उन्होंने अलमारी और बक्से तोड़ डाले। रविवार सुबह जब शांति देवी घर लौटीं तो सारा सामान बिखरा हुआ मिला। इसके बाद उन्होंने परिजनों को सूचना दी।

चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।
चोरों ने घर के पीछे की खिड़की तोड़कर अंदर प्रवेश किया।

खेतड़ी थाना पुलिस मौके पर पहुंची और घटनास्थल का मुआयना किया। पुलिस आसपास लगे सीसीटीवी कैमरों की फुटेज खंगाल रही है। साथ ही ग्रामीणों से पूछताछ कर रही है। ग्रामीणों ने पुलिस गश्त बढ़ाने की मांग की है। चोरी की वारदात से गांव में दहशत का माहौल है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77