[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

झुंझुनूं : झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में बसपा उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चारावास ने शुरू किया चुनावी बिगुल।


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंराजस्थानराज्य

झुंझुनूं : झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र में बसपा उपाध्यक्ष महेंद्रसिंह चारावास ने शुरू किया चुनावी बिगुल।

महेंद्र सिंह चारावास का झुंझुनू में जगह-जगह हुआ स्वागत।

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : नवीन पँवार

झुंझुनूं : राजस्थान में चुनावी हलचल शुरू हो गई है राजनीति में अपने भाग्य आजमाने के लिए युवा चेहरे सामने उभर कर आ रहे हैं बहुजन समाज पार्टी के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास ने झुंझुनू विधानसभा क्षेत्र से चुनावी दौरा शुरू कर दिए हैं। झुंझुनू शहर में उनके द्वारा के गए जनसंपर्क के दौरान उनका जगह जगह पर भव्य स्वागत किया गया।

रविवार को बहुजन समाज पार्टी झुंझुनू के जिला उपाध्यक्ष महेंद्र सिंह चारावास के नेतृत्व में झुंझुनू के गुढा मोड़ से खेमीशक्ति मंदिर अग्रसेन सर्किल गणेश मंदिर रानी सती मंदिर होते हुए हमीरी सर्किल होते हुए पिपली चौक पीरू सिंह सर्किल मंडावा मोड़ कलेक्ट्रेट सर्किल पीरू सिंह सर्किल होते हुए। गुढ़ा मोड़ तक, जगह जगह लोगों द्वारा माल्यार्पण वह फूलों से स्वागत किया गया।

जिसमें बसपा प्रदेश सचिव सज्जन लाल चूड़ी, जिला अध्यक्ष सुभाष मांरिगसर, विधानसभा अध्यक्ष अशोक मंडार, महिला मोर्चा जिला अध्यक्ष सविता शर्मा, नवलगढ़ विधानसभा अध्यक्ष बिहारीलाल मेहरिया, मंडावा विधानसभा अध्यक्ष ताराचंद कटारिया, सुभाष आबूसर, प्रदीप नागल, संदीप शर्मा व युवाओं-बुजुर्गों व महिलाओं द्वारा काफी सहयोग मिला लोगों में उत्साह देखने को मिला।

Related Articles