चिड़ावा के मंड्रेला रोड पर कार और बाइक की टक्कर:बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक युवक घायल
चिड़ावा के मंड्रेला रोड पर कार और बाइक की टक्कर:बेकाबू कार पेड़ से टकराई, एक युवक घायल
चिड़ावा : चिड़ावा के मंड्रेला रोड पर इस्माइलपुर गांव के पास कार और बाइक की टक्कर हो गई। हादसे में नरहड़ निवासी शिवम (19) घायल हो गया। टक्कर इतनी जोरदार थी कि कार सड़क से उतरकर पेड़ से टकरा गई। दोनों वाहन बुरी तरह क्षतिग्रस्त हो गए। जानकारी के मुताबिक बुडानिया से चिड़ावा की ओर आ रही कार से नरहड़ की तरफ से आ रही बाइक टकरा गई। सूचना मिलते ही 108 एम्बुलेंस मौके पर पहुंची। एम्बुलेंस चालक बंटी नुनिया और ईएमटी अंकित निर्मल ने घायल को चिड़ावा उपजिला अस्पताल पहुंचाया। डॉ. मनोज जानू ने प्राथमिक उपचार के बाद युवक को झुंझुनू रेफर कर दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2042877


