सालासर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम:श्रीबालाजी गौशाला में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, एडीएम ने कराया संकल्प
सालासर में हुआ जिला स्तरीय योग दिवस कार्यक्रम:श्रीबालाजी गौशाला में सैकड़ों लोगों ने किया योगाभ्यास, एडीएम ने कराया संकल्प
सुजानगढ़ : 11 वें अंतरराष्ट्रीय योग दिवस पर सालासर की श्री बालाजी गौशाला में आयुष मंत्रालय की ओर से जिला स्तरीय कार्यक्रम का आयोजन किया गया। जिसमें सैकड़ों की संख्या में लोगों ने योगाभ्यास किया। एक पृथ्वी, एक स्वास्थ्य की थीम के साथ आयोजित जिला स्तरीय कार्यक्रम के मुख्य अतिथि एडीएम मंगलाराम पूनिया थे। इस दौरान आयुष मंत्रालय द्वारा राष्ट्रीय स्तर पर सम्मानित योगाचार्य श्रीराम शर्मा, सूर्यप्रकाश शर्मा, प्रियंका सेन व सहयोगी बलदेव ढाका ने आयुष मंत्रालय द्वारा जारी योग प्रोटोकॉल के अनुसार योगाभ्यास करवाया। योग के बाद शांति मंत्र का उच्चारण किया गया। अंत में एडीएम ने योग संकल्प करवाया और मतदाता शपथ दिलवाई।
कार्यक्रम में संबोधित करते हुए एडीएम पूनिया ने कहा कि स्वस्थ जीवन के लिए योग करना जरूरी है। इससे मानसिक तनाव कम होता है और मन शांत रहता है। गौशाला अध्यक्ष रविशंकर पुजारी ने सभी का स्वागत करते हुए योग को दैनिक दिनचर्या का हिस्सा बनाए जाने का आह्वान किया। जिला स्तरीय कार्यक्रम में नायब तहसीलदार अमरसिंह, पूर्व भाजपा जिलाध्यक्ष धर्मवीर पुजारी, रतनलाल ढाका, महावीर सिंह पार्वतीसर, भीकम चंद पुजारी, थानाधिकारी सत्यनारायण शर्मा, ग्राम विकास अधिकारी राजेश बेरवाल, डॉ. लादूसिंह राव, बेगाराम ढाका, श्रवण ढिढारिया, भंवरलाल सामोता, डॉ. महेंद्र गंगावत, महावीरसिंह राव, गौशाला प्रबंधक बेगाराम ढाका, शिशुपाल शर्मा, गजानंद शर्मा सहित सैकड़ों लोग मौजूद रहे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043199


