भाजपा की कार्यशाला का आयोजन:केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया
भाजपा की कार्यशाला का आयोजन:केंद्र सरकार की योजनाओं और उपलब्धियों के बारे में बताया

रींगस : रींगस में रेलवे घूम चक्कर के पास शनिवार को भाजपा मंडल ने केंद्र सरकार के 11 साल पूरे होने पर कार्यशाला का आयोजन किया। कार्यक्रम की अध्यक्षता मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत ने की। मुख्य वक्ता पूर्व जिला महामंत्री रमेश जलधारी ने मोदी सरकार की उपलब्धियों पर प्रकाश डाला। उन्होंने गरीब कल्याण, डिजिटल इंडिया, स्वच्छ भारत मिशन, उज्ज्वला योजना, आयुष्मान भारत, आत्मनिर्भर भारत अभियान और महिला सशक्तिकरण के क्षेत्र में सरकार की पहल की जानकारी दी।
मंडल अध्यक्ष विशाखा कुमावत ने कहा कि पिछले 11 वर्षों में भारत ने वैश्विक स्तर पर मजबूत पहचान बनाई है। उन्होंने बताया कि रक्षा क्षेत्र, अर्थव्यवस्था, स्वास्थ्य और तकनीक के क्षेत्र में नए आयाम स्थापित हुए हैं। कार्यक्रम में पूर्व मंडल अध्यक्ष राजेंद्र भातरा, पूर्व महामंत्री विष्णु चूलेट, मूलचंद जांगिड़, महामंत्री एडवोकेट दीपक बाजिया और कालूराम कुमावत ने सरकारी योजनाओं की विस्तृत जानकारी दी। उन्होंने लोगों को योजनाओं का लाभ लेने के लिए प्रेरित किया।
कार्यक्रम में सुल्तान सिंह निठारवाल, सुरेश कुमावत, जितेंद्र जांगिड़, रामकिशन सैनी, ओमप्रकाश शर्मा, बार एसोसिएशन अध्यक्ष गिरिराज सिंह तंवर समेत कई भाजपा कार्यकर्ता मौजूद रहे।