[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

निशांत पापटान बने सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी के नए अध्यक्ष


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़पिलानीराजस्थानराज्य

निशांत पापटान बने सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी के नए अध्यक्ष

निशांत पापटान बने सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी के नए अध्यक्ष

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : निरंजन सैन

पिलानी : सैनी समाज सेवार्थ संस्था पिलानी की नियमित बैठक क्रिश गार्डन सेकेंडरी स्कूल में महात्मा ज्योतिबा फुले के चित्र के समक्ष दीप प्रज्वलित कर आरंभ हुई। बैठक में संस्था के नए अध्यक्ष के चयन का प्रस्ताव रखा गया, जिस पर उपस्थित सभी सदस्यों की सर्वसम्मति से निशांत पापटान को संस्था का नया अध्यक्ष चुना गया। इसके साथ ही शंकरलाल सैनी (मूर्तिकार) को प्रधान महासचिव पद की जिम्मेदारी सौंपी गई। संस्था के संरक्षक फूल सिंह सैनी ने इस अवसर पर कहा कि निशांत पापटान के नेतृत्व में संस्था और अधिक सशक्त होगी और समाज को एकजुट करते हुए आगे बढ़ेगी। साथ ही उन्होंने शीघ्र नई कार्यकारिणी गठन करने का भी आग्रह किया। नव-निर्वाचित अध्यक्ष निशांत पापटान को विक्रम सैनी (भाजपा प्रदेश प्रवक्ता), मनोहरलाल सैनी, महावीर प्रसाद सैनी, श्यामलाल सैनी, बुधराम सैनी सहित समाज के कई गणमान्यजनों ने शुभकामनाएं व बधाई दी।

कार्यक्रम में प्रमुख रूप से उपस्थित लोगों में फूल सिंह सैनी, राधेश्याम सैनी, ओमप्रकाश सैनी, मुकेश सैनी, सज्जन कटारिया, दिनेश सैनी, डॉ. महिपाल सैनी, हितेन सैनी, जगदीश सैनी, रतनलाल सैनी, सुरेश सैनी (श्याम सेवक), संजय कटारिया, गोपाल सैनी, सुभाष सैनी, विनोद सैनी, महेन्द्र सैनी, नंदलाल सैनी, बाबूलाल सैनी, जितेन्द्र सैनी सहित समाज के अनेक सम्मानित सदस्य उपस्थित रहे। अंत में अध्यक्ष निशांत पापटान ने सभी का आभार प्रकट किया और आश्वासन दिया कि वे सबको साथ लेकर संस्था को नई ऊंचाइयों तक ले जाने का कार्य करेंगे। साथ ही उन्होंने निकट भविष्य में कार्यकारिणी का विस्तार करने की बात भी कही।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker