[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नीमकाथाना में स्थाई वारंटियों समेत रेप का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 31 जगहों पर दबिश दी, 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नीमकाथानाराजस्थानराज्यसीकर

नीमकाथाना में स्थाई वारंटियों समेत रेप का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 31 जगहों पर दबिश दी, 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार

नीमकाथाना में स्थाई वारंटियों समेत रेप का आरोपी गिरफ्तार:पुलिस ने 31 जगहों पर दबिश दी, 11 वांछित अपराधी गिरफ्तार

नीमकाथाना : नीमकाथाना कोतवाली पुलिस ने एरिया डोमिनेशन अभियान के तहत कामयाबी हासिल की है। अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक गिरधारी लाल शर्मा और सहायक पुलिस अधीक्षक (आईपीएस) रोशन के निर्देशन में थानाधिकारी सुनीता बॉयल के नेतृत्व में तीन टीमों का गठन किया गया। टीमों ने 31 अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर कुल 11 आरोपियों को गिरफ्तार किया। इनमें तीन स्थायी वारंटी गिरधारी उर्फ गिल्या, आकाश मीणा और देवीलाल उर्फ विक्रम शामिल हैं। खंडेला थाने में वांछित हजारी लाल को भी पकड़ा गया।

गिरफ्तार आरोपियों में विकास गुर्जर और अमित (दोनों महावा निवासी), भूपेंद्र यादव (पुराबास कोटपूतली निवासी) और सरजीत पोसवाल (कुहाड़ा निवासी) शामिल हैं। एक मामले में बलात्कार के आरोपी और एक नकबजनी के आरोपी को भी पकड़ा गया है। पुलिस ने सोशल मीडिया पर हथियारों के साथ फोटो पोस्ट करने वाले संदिग्ध लोकेश से पूछताछ की। साथ ही क्षेत्र के हिस्ट्रीशीटर बजरंग मीणा से भी पूछताछ की गई। यह अभियान टॉप-10 अपराधियों, ईनामी अपराधियों और रोहित गोदारा गैंग से जुड़े लोगों की गिरफ्तारी के लिए चलाया गया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker