[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

रास्ते के विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान:नवलगढ़ में महला परिवार ने 11 फीट चौड़े रास्ते पर बनाई सहमति, गले मिलकर मनाया


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

रास्ते के विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान:नवलगढ़ में महला परिवार ने 11 फीट चौड़े रास्ते पर बनाई सहमति, गले मिलकर मनाया

रास्ते के विवाद का सौहार्दपूर्ण समाधान:नवलगढ़ में महला परिवार ने 11 फीट चौड़े रास्ते पर बनाई सहमति, गले मिलकर मनाया

नवलगढ़ : नवलगढ़ के घीसा की ढ़ाणी-डूमरा में महला परिवार ने वर्षों पुराने रास्ते के विवाद को सुलह से सुलझा लिया है। स्वर्गीय चौधरी ईश्वरराम और मुकन्दाराम महला के परिवारों के बीच गाड़ी के आवागमन का रास्ता लंबे समय से प्रचलन में था। यह रास्ता सरकारी दस्तावेजों में दर्ज नहीं था।

सरकार के “रास्ता खोलो अभियान” के अंतर्गत दोनों पक्षों ने पहल की। महला परिवार के पोकरमल, रामधन, शीशपाल, रघुवीर, हरीप्रसाद और उम्मेद सिंह ने वरिष्ठ अधिवक्ता विद्याधर सिंह जाखड़ के माध्यम से आगे बढ़े। उन्होंने नवलगढ़ उपखंड अधिकारी जयसिंह के समक्ष रास्ता खुलवाने का प्रस्ताव रखा।

परिवार के सभी सदस्यों ने 11 फीट चौड़े रास्ते पर सहमति बनाई। सहमति के बाद सभी भाइयों ने एक-दूसरे को माला पहनाई। उन्होंने मिठाई बांटी और गले मिलकर इस फैसले का स्वागत किया। स्थानीय लोगों और प्रशासनिक अधिकारियों ने महला परिवार के इस निर्णय की सराहना की। यह पहल क्षेत्र में आपसी समझदारी और भाईचारे का उदाहरण बन गई है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77