साहित्य परिषद की सरदारशहर इकाई में नई टीम:हरिराम सारण अध्यक्ष और शंकरलाल शर्मा बने महामंत्री, हर माह होगी साहित्य गोष्ठी
साहित्य परिषद की सरदारशहर इकाई में नई टीम:हरिराम सारण अध्यक्ष और शंकरलाल शर्मा बने महामंत्री, हर माह होगी साहित्य गोष्ठी
सरदारशहर : सरदारशहर के पेंशनर्स भवन में अखिल भारतीय साहित्य परिषद की बैठक गुरुवार को हुई। बैठक में नई कार्यकारिणी का गठन किया गया। हरिराम सारण को अध्यक्ष और शंकरलाल शर्मा को महामंत्री नियुक्त किया गया। खेताराम सांडेला और अनुराधा मोयल को उपाध्यक्ष बनाया गया। लालसिंह राजपुरोहित को कोषाध्यक्ष और संजयदान चारण को मीडिया प्रभारी चुना गया। डॉ. अल्पना शर्मा को मंत्री और पूनम धीरज को साहित्य मंत्री नियुक्त किया गया।

परिषद ने छगनलाल सेवदा, गिरीश लाटा, अशोक अनुराग और जितेन्द्र शर्मा को संरक्षक नियुक्त किया। जयपुर प्रांत के महामंत्री राजेन्द्र शर्मा मुसाफिर ने परिषद के इतिहास और उद्देश्यों पर प्रकाश डाला। डॉ. प्रभा पारीक ने वर्तमान समय में साहित्य की प्रासंगिकता पर अपने विचार रखे।
बैठक में निरंजन सोनी, नंदकिशोर पारीक, सुनील सैनी और प्रवीण सेवदा ने भी अपने विचार साझा किए। कार्यक्रम का संचालन महामंत्री शंकरलाल शर्मा ने किया। अध्यक्ष हरिराम सारण ने सभी का आभार व्यक्त करते हुए हर माह साहित्य गोष्ठी आयोजित करने का आश्वासन दिया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043025


