[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डसा:पीड़ित ने सांप को मारा, खुद गाड़ी चलाकर 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डसा:पीड़ित ने सांप को मारा, खुद गाड़ी चलाकर 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा

खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डसा:पीड़ित ने सांप को मारा, खुद गाड़ी चलाकर 20 मिनट में अस्पताल पहुंचा

चूरू : चूरू के सदर थाना क्षेत्र के गांव गाजसर में मंगलवार दोपहर खेत में काम करते समय किसान को सांप ने डस लिया। किसान ने डंडे से सांप को मार दिया। धर्मेश (40) ने बताया कि वह खेत में काम कर रहा था। अचानक उसके पैर में तेज दर्द महसूस हुआ। नीचे देखा तो एक सांप पैर के पास से निकल रहा था। तुरंत उसने डंडा उठाया और सांप को मार दिया।

सांप के काटने के बाद उसकी तबीयत बिगड़ने लगी। इसके बाद धर्मेश ने हिम्मत नहीं हारी। वह खुद गाड़ी चलाकर परिवार के साथ डीबी अस्पताल पहुंचा। खेत से अस्पताल तक का सफर उसने मात्र 20 मिनट में पूरा किया। अस्पताल के इमरजेंसी वार्ड में डॉक्टर और नर्सिंग स्टाफ ने तुरंत उनका इलाज शुरू किया। वर्तमान में धर्मेश की हालत स्थिर है और उनका इलाज जारी है। परिवार के सदस्यों ने बताया कि वे सीधे अस्पताल आए थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77