[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में हुई श्रीमद् भागवत कथा:अमरकथा और शुकदेव जन्म वृतांत का वर्णन, कथावाचक ने बताया जीवन का मूल उद्देश्य


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में हुई श्रीमद् भागवत कथा:अमरकथा और शुकदेव जन्म वृतांत का वर्णन, कथावाचक ने बताया जीवन का मूल उद्देश्य

खेतड़ीनगर में हुई श्रीमद् भागवत कथा:अमरकथा और शुकदेव जन्म वृतांत का वर्णन, कथावाचक ने बताया जीवन का मूल उद्देश्य

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के केसीसी सनातन धर्म मंदिर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन चल रहा है। मंगलवार को कथा के दूसरे दिन अमरकथा और शुकदेवजी के जन्म का विस्तृत वर्णन हुआ। वृंदावन धाम से पधारे कथावाचक कन्हैयालाल शास्त्री ने कथा का प्रारंभ किया। उन्होंने कहा कि भागवत कथा श्रवण करने वालों को बहुत कुछ प्राप्त होता है। उन्होंने श्रोताओं को सलाह दी कि वे कथा में प्यासे बनकर आएं।

कथावाचक ने बताया कि मनुष्य जीवन का मूल उद्देश्य कृष्ण प्राप्ति है। आज का मानव भगवान की भक्ति को छोड़कर सांसारिक विषयों में लिप्त है। धार्मिक अनुष्ठान मनुष्य को एक सूत्र में बांधते हैं। इससे मनुष्य सत्य के मार्ग पर चलता है और जीव-जंतुओं की सेवा के लिए तत्पर रहता है। कार्यक्रम में पंडित सुमन तिवाड़ी, बनवारीलाल यादव, अभीषेक बेदी, दीपक, ऊर्मिला सोनी, कमला देवी, विजेश तिवाड़ी, वेदप्रकाश शास्त्री, देवेंद्र, सोनू राजस्थानी, दलीप सिंह और लक्ष्मी सहित कई श्रद्धालु उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22