चिड़ावा में तेज बारिश से गौशाला के गिरे टीनशेड:गाय और कर्मचारी सुरक्षित, लाखों का हुआ नुकसान
चिड़ावा में तेज बारिश से गौशाला के गिरे टीनशेड:गाय और कर्मचारी सुरक्षित, लाखों का हुआ नुकसान
चिड़ावा : चिड़ावा के गौशाला रोड स्थित श्री कृष्ण गौशाला में तेज हवाओं और बिजली गर्जना के साथ हुई बारिश से टीनशेड गिर गए। जिससे गौशाला को लाखों रुपए का नुकसान हुआ है। गौशाला कोषाध्यक्ष राहुल भीमराजका ने बताया कि चारा भंडारण को लेकर अब समस्या आ सकती है। इसको लेकर कमेटी जल्द ही बैठक कर टीनशैड वापस लगाने को लेकर निर्णय लेगी। वहीं गौशाला को प्रशासनिक सहायता भी मिलती है। ऐसे में जिला एवं उपखंड प्रशासन को भी जानकारी दी गई है। गनीमत रही कि इस हादसे में किसी गाय या कर्मचारी को कोई नुकसान नहीं पहुंचा। सभी गायें और कर्मचारी सुरक्षित हैं। गौशाला प्रबंधन अब आगे की कार्रवाई की योजना बना रहा है।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034900


