चिड़ावा में प्री-मानसून की पहली बारिश:20 एमएम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के लिए फायदा
चिड़ावा में प्री-मानसून की पहली बारिश:20 एमएम बारिश से गर्मी से मिली राहत, किसानों को फसलों के लिए फायदा
चिड़ावा : चिड़ावा और आसपास के क्षेत्रों में रात से प्री-मानसून की पहली बारिश शुरू हुई, जो कभी तेज तो कभी धीमी गति से जारी है। क्षेत्र में रात से सुबह 8 बजे तक 20 एमएम बारिश दर्ज की गई। तेज हवाओं के साथ कभी तेज तो कभी धीमी बारिश का दौर जारी रहा। बारिश और ठंडी हवाओं ने लोगों को गर्मी से राहत दी। बारिश का असर स्वामी सेही, स्यालु, अडूका, ओजटू, डांगर, हीरवा, सुलताना, चनाना, नारी, सारी, गिडानिया और निजामपुरा सहित आसपास के ग्रामीण इलाकों में देखा गया।

वहीं, शहर की गौशाला रोड, मंड्रेला रोड, पुरानी बस्ती, स्टेशन रोड, कोर्ट रोड, बागर, पिलानी रोड सहित शहरी और ग्रामीण क्षेत्र के कई निचले इलाकों में बारिश से जल भराव होने से वाहन चालकों और राहगीरों को परेशानी का सामना भी करना पड़ रहा है। कृषि विशेषज्ञ कृष्ण रतेरवाल ने बताया कि इस समय हुई बारिश से जमीन में नमी बढ़ेगी। इससे आगामी फसलों को लाभ मिलेगा। किसान मानसून पूर्व की इस गतिविधि से अच्छी फसल की उम्मीद कर रहे हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2034898


