[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नवलगढ़ पुलिस की एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में 2 वांछित अपराधी, 1 गिरफ्तारी वारंटी व 1 गैरसायल गिरफ्तार


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नवलगढ़ पुलिस की एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में 2 वांछित अपराधी, 1 गिरफ्तारी वारंटी व 1 गैरसायल गिरफ्तार

नवलगढ़ पुलिस की एरिया डॉमिनेशन कार्यवाही में 2 वांछित अपराधी, 1 गिरफ्तारी वारंटी व 1 गैरसायल गिरफ्तार

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : नवलगढ़ पुलिस ने एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत बड़ी कार्यवाही करते हुए दो वांछित अपराधियों, एक गिरफ्तारी वारंटी एवं एक गैरसायल व्यक्ति को गिरफ्तार कर न्यायालय में पेश किया। यह कार्रवाई आरपीएस देवेंद्र सिंह राजावत, कार्यवाहक पुलिस अधीक्षक, जिला झुंझुनूं के निर्देशन में, आरपीएस राजवीर सिंह, वृत्ताधिकारी नवलगढ़ के सुपरविजन तथा थानाधिकारी सुगन सिंह के नेतृत्व में गठित विशेष टीमों द्वारा अंजाम दी गई। थाना नवलगढ़ पुलिस द्वारा शनिवार को गठित दो टीमों ने विशेष एरिया डॉमिनेशन अभियान के तहत अलग-अलग स्थानों पर दबिश देकर आरोपियों को गिरफ्तार किया।

गिरफ्तार आरोपियों में प्रदीप पुत्र मनीराम जाट, निवासी ढाका की ढाणी, थाना नवलगढ़, हत्या के प्रयास के प्रकरण में, राहुल उर्फ रफ्तार पुत्र नानूराम खटीक, निवासी वार्ड नंबर 15, गौशाला के पास, खटीकान मोहल्ला, नवलगढ़, अपहरण के प्रकरण में, ऋतिक पुत्र बलवीर जाट, उम्र 33 वर्ष, निवासी पदमपुरा, थाना बलारा, जिला सीकर, गिरफ्तारी वारंटी, अजय चावला उर्फ खली पुत्र रतनलाल चावला, उम्र 24 वर्ष, निवासी वार्ड 19, खटीकान मोहल्ला, नवलगढ़ – गैरसायल। गिरफ्तार सभी व्यक्तियों को आवश्यक कानूनी कार्रवाई के पश्चात न्यायालय में प्रस्तुत किया गया।

थानाधिकारी सुगन सिंह ने बताया कि नवलगढ़ पुलिस द्वारा एरिया डॉमिनेशन की कार्यवाही लगातार जारी रहेगी तथा आपराधिक तत्वों पर कड़ी नजर रखते हुए कानून व्यवस्था बनाए रखने के लिए निरंतर अभियान चलाया जाएगा।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77