[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

खेतड़ीनगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, वृंदावन से आए कथावाचक


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

खेतड़ीनगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, वृंदावन से आए कथावाचक

खेतड़ीनगर में श्रीमद् भागवत कथा का आयोजन:कलश यात्रा के साथ सात दिवसीय ज्ञान यज्ञ शुरू, वृंदावन से आए कथावाचक

खेतड़ीनगर : खेतड़ीनगर के सनातन धर्म मंदिर में सोमवार को सात दिवसीय श्रीमद् भागवत ज्ञान यज्ञ का आयोजन शुरू हुआ। कार्यक्रम आयोजक सोनू राजस्थानी के सानिध्य में कार्यक्रम की शुरुआत में महिलाओं ने कस्बे में कलश यात्रा निकाली। केसीसी स्थित सनातन धर्म मंदिर में वृंदावन से आए कथावाचक कन्हैयालाल शास्त्री के सानिध्य में कार्यक्रम का शुभारंभ हुआ। मुख्य यजमान प्रवीण सोनी और सोनू देवी की उपस्थिति में पूजा-अर्चना की गई।

कन्हैयालाल शास्त्री ने धार्मिक अनुष्ठानों में भाग लेने का महत्व समझाया। उन्होंने कहा कि हिंदू धर्म में गाय को माता का दर्जा दिया गया है। गौ सेवा को सबसे बड़ा धर्म माना जाता है। शास्त्रों के अनुसार गौदान भी मनुष्य जीवन में महत्वपूर्ण स्थान रखता है। कथावाचक ने जीव-जंतुओं की रक्षा के लिए आगे आने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि धार्मिक अनुष्ठानों से भगवान की कृपा प्राप्त होती है। मनुष्य को जीवन में शुद्ध और सहकारी होना चाहिए।

कलश यात्रा मंदिर प्रांगण से शुरू होकर कस्बे के मुख्य मार्गों से होती हुई वापस मंदिर परिसर में संपन्न हुई। कार्यक्रम में अभिषेक बेदी, दीपक, उर्मिला सोनी, मनीषा जागीर, राधा देवी, कमला देवी, विधा, शंकरदत्त तिवाड़ी, विजेश, पंकज, वेदप्रकाश शास्त्री और देवेंद्र सिंह सहित कई लोग उपस्थित थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker