रींगस में सांसद अमराराम की जनसुनवाई 17 को:सुबह 8:30 से 11 बजे तक नगरपालिका सभागार में होगी, खंडेला क्षेत्र की समस्याएं भी सुनेंगे
रींगस में सांसद अमराराम की जनसुनवाई 17 को:सुबह 8:30 से 11 बजे तक नगरपालिका सभागार में होगी, खंडेला क्षेत्र की समस्याएं भी सुनेंगे
रींगस : रींगस नगरपालिका कार्यालय के सभागार में 17 जून को विशेष जनसुनवाई कार्यक्रम का आयोजन किया जाएगा। सांसद कामरेड अमराराम इस दौरान क्षेत्रवासियों की समस्याएं सुनेंगे। कामरेड केसाराम धायल ने कार्यक्रम की जानकारी देते हुए बताया कि जनसुनवाई सुबह 8:30 से 11 बजे तक चलेगी। इस दौरान खंडेला विधानसभा क्षेत्र और रींगस उपखंड के निवासियों की समस्याओं पर चर्चा होगी। सांसद अमराराम संबंधित अधिकारियों से वार्ता कर समस्याओं का समाधान करवाएंगे। इसी दिन सांसद अमराराम गोविंदगढ पंचायत समिति सभागार में 11:15 बजे से अगली जनसुनवाई में भी भाग लेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044417

