UPSC में सेलेक्टेड नम्रता जेफ का गांव पहुंचने पर स्वागत:बोलीं- बच्चों को आगे बढ़ाने में माता-पिता की भूमिका; पहले प्रयास में हासिल की थी 743वीं रैंक
UPSC में सेलेक्टेड नम्रता जेफ का गांव पहुंचने पर स्वागत:बोलीं- बच्चों को आगे बढ़ाने में माता-पिता की भूमिका; पहले प्रयास में हासिल की थी 743वीं रैंक
नीमकाथाना : UPSC परीक्षा में चयनीत नीमकाथाना की नयाबास निवासी नम्रता जेफ का उनके गांव में स्वागत किया गया। सोमवार को भाजपा नेता और उद्योगपति दौलतराम गोयल के नेतृत्व में उनका स्वागत किया गया। नम्रता का ग्रामीणों ने उनका जोरदार स्वागत किया।
इस अवसर पर नव-नियुक्त नम्रता जेफ ने कहा, “मेरे परिवार ने हमेशा समाज सेवा और समाज सुधार को प्राथमिकता दी है। मैं भी उसी सेवा-भाव को आगे बढ़ाते हुए कार्य करूंगी।” उन्होंने युवाओं को संदेश देते हुए कहा कि शिक्षा को अपने जीवन की प्राथमिकता बनाएं और अच्छे संस्कारों के साथ तालमेल रखते हुए अपने व्यक्तित्व का निर्माण करें।
मां बोली- सफलता के लिए अच्छे संस्कार जरूरी है
इस मौके पर उनकी मां सीमा मीणा ने भी युवाओं को संबोधित करते हुए कहा कि बच्चों को आगे बढ़ाने में माता-पिता की भूमिका सबसे अहम होती है। यदि बच्चे आगे बढ़ना चाहते हैं, तो उनके सपनों को साकार करने में अभिभावकों को पूरा सहयोग देना चाहिए। उन्होंने कहा कि केवल शिक्षा ही पर्याप्त नहीं होती, उसके साथ अच्छे संस्कार और संगत भी जरूरी है। एक संपूर्ण और सफल व्यक्तित्व के निर्माण के लिए अच्छी शिक्षा, अच्छे संस्कार और अच्छी संगत तीनों आवश्यक हैं।
उद्योगपति दौलतराम गोयल ने कहा- नम्रता ने 743वीं रैंक प्राप्त कर न सिर्फ अपने गांव का बल्कि पूरे नीमकाथाना क्षेत्र का नाम रोशन किया है।
जानकारी के अनुसार, नम्रता जेफ के पिता रामनिवास मीणा पावटा में गिरदावर हैं, जबकि उनकी मां सीमा मीणा राजकीय उच्च माध्यमिक विद्यालय, धोला का बास (चौमूं) में प्रिंसिपल हैं। साथ ही वे आदिवासी मीणा समाज की सीकर जिला कार्यवाहक अध्यक्ष भी हैं।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2044257


