भूमिहीन परिवार को युवाओं ने दिलाई जमीन:90 हजार रुपए जुटाए, परिवार को जमीन के दस्तावेज सौंपे
भूमिहीन परिवार को युवाओं ने दिलाई जमीन:90 हजार रुपए जुटाए, परिवार को जमीन के दस्तावेज सौंपे
सरदारशहर : सरदारशहर के कल्याणपुरा गांव में युवा शक्ति संगठन ने एक भूमिहीन परिवार को घर बनाने के लिए जमीन दिलवाई है। युवा शक्ति संगठन के अध्यक्ष हंसराज जाखड़ के अनुसार मेघाराम नायक का परिवार गरीबी में जीवन बिता रहा है। उनके तीन बच्चे दिव्यांग हैं। परिवार में कोई कमाने वाला नहीं है। संगठन के युवाओं और पंचायत के युवाओं ने मिलकर 90 हजार रुपए इकट्ठा किए। इस राशि से मेघाराम को घर बनाने के लिए जमीन खरीदी गई। शुक्रवार को संगठन के सदस्यों ने मेघाराम नायक को जमीन के दस्तावेज सौंप दिए। जाखड़ ने कहा कि संगठन गांव में हर प्रकार के सामाजिक सहयोग और जनहित के कार्यों के लिए हमेशा तैयार रहेगा।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2043862


