[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

नेत्र चिकित्सा शिविर में 292 रोगी लाभान्वित 50 का आपरेशन के लिये चयन


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

नेत्र चिकित्सा शिविर में 292 रोगी लाभान्वित 50 का आपरेशन के लिये चयन

नेत्र चिकित्सा शिविर में 292 रोगी लाभान्वित 50 का आपरेशन के लिये चयन

जनमानस शेखावाटी संवाददाता :  रविन्द्र पारीक

नवलगढ़ : शारदा क्रोपकेम लिमिटेड बंबई के आर्थिक सौजन्य से सामाजिक विकास हेरिटेज एण्ड वाइल्ड लाइफ कंजर्वेशन फाउण्डेशन द्वारा जिला अन्धता निवारण समिति झुंझुनूं के आर्थिक सहयोग, डाॅ विमलेश आई केयर मेडिको सोसासटी तथा अलायन्स क्लब नवलगढ़ लार्ड कृष्णा द्वारा आयोजित 218 वां निःशुल्क नेत्र चिकित्सा शिविर छावसरिया धर्मशाला में आयोजित किया गया। शिविर में 292 रोगी लाभान्वित, 50 रोगियों का आपरेशन के लिये चयन किया गया जिनका आपरेशन जांगिड अस्पताल मे डाॅ अविनाश पुरोहित की टीम द्वारा किये जायेगा।

कार्यक्रम के मुख्य अतिथि वैश्य समाज सुधार समिति अध्यक्ष कैलाश सिंगड़ोदिया ने लाभार्थियों की संख्या देखकर प्रसन्नता जताई तथा बताया कि डाॅ दयाशंकर जांगिड व उनकी टीम साधुवाद की पात्र है यह कार्य अद्धितीय अकल्पनीय अनुकरणीय है। अलायंस क्लब द्वारा नेत्र चिकित्सा के शिविर वरदान सि़द्ध हो रहे है।

शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड ने बताया कि शिविर में पिछले शिविर के 68 लोगो को जांच कर सफेद चश्मंे दिये। सभी को रोशनी प्राप्त हो गई है। शिविर में रोगियों को खाना नाश्ता दवा चश्में निःशुल्क प्रदान किये जाते है।

शिविर में पूर्व अंतराष्ट्रीय अध्यक्ष व शिविर संयोजक डाॅ दयाशंकर जांगिड, डाॅ शंकरलाल सैनी, क्लब अध्यक्ष सुहित पाडिया, मेजर डीपी शर्मा सह प्रांतपाल पंकज शाह, मनोज रूनला पूर्व प्रांतपाल मुरली मनोहर चोबदार, जनार्दन घोडेला, सीताराम घोडेला जगदीश प्रसाद जांगिड योगेश सोनी डाॅ मीनाक्षी जांगिड, डाॅ मनीष शर्मा, डाॅ शिखरचंद जैन, वृक्षमित्र श्रवण जाखड़ ओमप्रकाश सोनी, छगनलाल सैन, आनंद शर्मा अनिल बिरोलिया दिव्या बिरोलिया रामकुमार सिंह राठौड़ रमाकान्त सोनी, गंगाधर मील, सहित जांगिड अस्पताल के स्टाफ ने सहयोग दिया।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin