[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग:जिले में 15 दिन में 90 गांवों के 20 हजार किसानों को दी आधुनिक कृषि की जानकारी


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग:जिले में 15 दिन में 90 गांवों के 20 हजार किसानों को दी आधुनिक कृषि की जानकारी

किसानों को दी गई वैज्ञानिक खेती की ट्रेनिंग:जिले में 15 दिन में 90 गांवों के 20 हजार किसानों को दी आधुनिक कृषि की जानकारी

श्रीमाधोपुर : सीकर जिले में कृषि विज्ञान केंद्र अरनिया-श्रीमाधोपुर और कृषि विभाग ने विकसित कृषि संकल्प अभियान का समापन किया। यह अभियान 29 मई से 12 जून तक चला। इस दौरान जिले के 90 गांवों में 20 हजार से अधिक किसानों को कृषि की नई तकनीकों की जानकारी दी गई।

केंद्र के प्रभारी डॉ. महेश चौधरी ने किसानों को वैज्ञानिक तरीके से खेती करने की सलाह दी। उन्होंने कहा कि खेती के साथ बागवानी, मशरूम उत्पादन और पशुपालन को भी अपनाएं। इससे अतिरिक्त आमदनी हो सकती है।

कैंप में कृषि और उद्यानिकी की नई तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की गई।
कैंप में कृषि और उद्यानिकी की नई तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की गई।

सस्य वैज्ञानिक डॉ. शंकर लाल कस्वां ने फसलों में अधिक उत्पादन के लिए महत्वपूर्ण जानकारी दी। उन्होंने उन्नत बीजों के चयन, बीज उपचार और खरपतवार प्रबंधन के बारे में बताया। साथ ही मृदा स्वास्थ्य कार्ड के अनुसार उर्वरक प्रयोग की जानकारी भी दी।

सहायक कृषि अधिकारी बनवारी लाल सामोता ने सरकारी योजनाओं की जानकारी दी। इनमें प्रधानमंत्री फसल बीमा योजना, मृदा स्वास्थ्य कार्ड योजना और राष्ट्रीय कृषि विकास योजना शामिल हैं। प्राकृतिक खेती विशेषज्ञ रामावतार मिश्रा ने कम्पोस्ट और हरी खाद के उपयोग पर जोर दिया। इफको के अजय कुमार ने नैनो उर्वरकों के महत्व और उपयोग के तरीके बताए।

कार्यक्रम में किसान-वैज्ञानिक संवाद भी हुआ। इसमें कृषि और उद्यानिकी की नई तकनीकों को अपनाने पर चर्चा की गई। अभियान का उद्देश्य किसानों को आत्मनिर्भर बनाना और कृषि को आधुनिक व लाभकारी बनाना है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad