गिरजन नदी बचाओ अभियान में जनसंवाद:अवैध खनन के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
गिरजन नदी बचाओ अभियान में जनसंवाद:अवैध खनन के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान, पर्यावरण संरक्षण पर दिया जोर
नीमकाथाना : नीमकाथाना सकराय ग्राम पंचायत के भोजमेड़ गांव में गिरजन नदी बचाओ अभियान के तहत जनसंवाद सभा का आयोजन किया गया। क्लाइमेट एक्टिविस्ट कैलाश मीना ने क्षेत्र में चल रहे अवैध खनन की समस्या को उठाया। उन्होंने बताया कि सोता, कांसावती और काटली जैसी नदियों के नष्ट होने से खेती-पशुपालन प्रभावित हुआ है।
पीयूसीएल के प्रदेश अध्यक्ष भंवर मेघवंशी ने स्थानीय ग्रामीणों के संघर्ष की सराहना की। उन्होंने कहा कि प्राकृतिक संसाधनों की रक्षा आवश्यक है। मेघवंशी ने नीमकाथाना क्षेत्र में खनन माफिया की गतिविधियों की आलोचना की। उन्होंने चेतावनी दी कि गिरजन नदी के प्राकृतिक प्रवाह को रोकने के प्रयास किए जा रहे हैं।
कार्यक्रम में सरपंच प्रभु दयाल वर्मा, मामराज गुर्जर, डीसी बढ़ाना, पूर्व सरपंच सुभाष मीणा समेत कई गणमान्य लोगों ने हिस्सा लिया। सभा में बड़ी संख्या में महिलाएं, पुरुष और युवा मौजूद रहे। वक्ताओं ने जल, जंगल और जमीन की रक्षा के लिए दीर्घकालिक संघर्ष की तैयारी का आह्वान किया।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19






Total views : 2129128


