[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

जरूरी काम के बहाने थार गाड़ी हड़पी:अब मांग रहे 5 लाख की फिरौती, आरोपियों ने GPS निकालकर फेंका, मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यसीकर

जरूरी काम के बहाने थार गाड़ी हड़पी:अब मांग रहे 5 लाख की फिरौती, आरोपियों ने GPS निकालकर फेंका, मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए

जरूरी काम के बहाने थार गाड़ी हड़पी:अब मांग रहे 5 लाख की फिरौती, आरोपियों ने GPS निकालकर फेंका, मोबाइल स्विच ऑफ कर दिए

सीकर : सीकर के उद्योग नगर इलाके में एक थार गाड़ी को जरूरी काम के बहाने हड़पने का मामला सामने आया है। आरोपी अब गाड़ी मालिक से 5 लाख रुपए की फिरौती मांग रहे हैं और पुलिस में शिकायत करने पर गाड़ी कटवाने की धमकी दे रहे हैं। उद्योग नगर थाने में दर्ज रिपोर्ट के अनुसार, यूबी रेजीडेंसी निवासी अंशिल कुमार की थार गाड़ी उनके परिचित राजेश गुर्जर ने अपने दो साथियों अमितेश यादव और रोहित गुर्जर के लिए मांगी। जरूरी काम का हवाला देकर गाड़ी ले गए आरोपियों ने 1 जून को गाड़ी में लगा GPS निकालकर फेंक दिया और अपने मोबाइल फोन भी बंद कर लिए।

इसी दिन राजेश गुर्जर ने अंशिल को फोन कर गाड़ी के कटने की बात कही। कुछ देर बाद अमितेश और रोहित ने कॉल कर 5 लाख रुपए की डिमांड की और कहा कि पैसे नहीं दिए तो गाड़ी को भूल जाएं। आरोपियों ने पुलिस में शिकायत करने पर गाड़ी कटवाने की धमकी दी और कहा कि पुलिस उनका कुछ नहीं बिगाड़ सकती। पीड़ित के अनुसार गाड़ी की आखिरी लोकेशन उत्तर प्रदेश के मथुरा में मिली है। उद्योग नगर पुलिस ने मामला दर्ज कर लिया है और सब इंस्पेक्टर भंवरलाल के नेतृत्व में जांच शुरू कर दी है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad