[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

श्रीमाधोपुर में दो दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार:शादी समारोह से लौट रहे थे, जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

श्रीमाधोपुर में दो दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार:शादी समारोह से लौट रहे थे, जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत

श्रीमाधोपुर में दो दोस्तों का एक साथ अंतिम संस्कार:शादी समारोह से लौट रहे थे, जयपुर में जीप-ट्रक की टक्कर में 5 लोगों की हुई मौत

श्रीमाधोपुर : दौसा-मनोहरपुर नेशनल हाईवे पर बुधवार सुबह करीब 6:10 बजे जयपुर ग्रामीण क्षेत्र के भटकाबास गांव के पास हुए दर्दनाक सड़क हादसे में दुल्हन सहित 5 लोगों की मौत हो गई, जबकि दूल्हे समेत 8 बाराती गंभीर रूप से घायल हो गए।

हादसे में जान गंवाने वालों में श्रीमाधोपुर के हांसपुर निवासी सुभाष मीणा (28) और जीतेंद्र उर्फ जीतू कुमावत (33) शामिल हैं। मृतक सुभाष के बड़े भाई शंकरलाल (35) और नरेश (33) भी हादसे में गंभीर रूप से घायल हुए हैं।

घटना उस समय हुई जब शहडोल (मध्यप्रदेश) से लौट रही एक जीप में बारात के लोग सवार थे। यह जीप झुंझुनूं जिले के उदयपुरवाटी के गुढ़ा गोड़जी जा रही थी, जहां दूल्हा विक्रम मीणा (25) की शादी थी। हादसे के बाद सभी घायलों को निम्स हॉस्पिटल में भर्ती कराया गया।

पोस्टमॉर्टम के बाद दोपहर को सुभाष और जीतू के शव हांसपुर लाए गए, जहां गमगीन माहौल में अंतिम संस्कार किया गया। एक ही मोहल्ले से एक साथ निकलीं दो अर्थियों को देख गांव में सन्नाटा छा गया और बाजार पूरी तरह बंद हो गए।

साले की शादी में शामिल होने गए थे तीनों भाई

मृतक सुभाष मीणा अपने दो बड़े भाई शंकरलाल और नरेश के साथ अपने साले विक्रम मीणा की शादी में शामिल होने शहडोल गया था। सुभाष का ससुराल भी गुढ़ा गोड़जी में ही है। सुभाष के साथ उसका पड़ोसी और करीबी दोस्त जीतू कुमावत भी शादी में गया था। शादी के बाद लौटते समय यह हादसा हो गया।

मजदूरी कर जीवन चलाते थे दोनों मित्र

सुभाष और जीतू दोनों ही मेहनत-मजदूरी कर अपने परिवार का भरण-पोषण करते थे। सुभाष जयपुर की एक कैंटीन में कार्य करता था, जबकि जीतू मकान निर्माण में मिस्त्री का काम करता था। जीतू तीन भाइयों में सबसे छोटा था। उसके माता-पिता और एक छोटा भाई पहले ही स्वर्गवासी हो चुके हैं। पीछे 14 वर्षीय साहिल और 13 वर्षीय समीर नाम के दो बेटे छोड़ गया है।वहीं सुभाष के भी दो बेटे हैं- 14 वर्षीय विराट और 12 वर्षीय सूरज।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad