कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज केसीसी दौरे पर, केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से करेंगे चर्चा, खेतड़ी खदान का भी करेंगे निरीक्षण
कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आज केसीसी दौरे पर, केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों से करेंगे चर्चा, खेतड़ी खदान का भी करेंगे निरीक्षण
खेतड़ी नगर : केसीसी प्रोजेक्ट के एक दिवसीय दौरे पर गुरुवार को भारत सरकार के कोयला एवं खनन राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे आएंगे। सहायक महाप्रबंधक (मानव संसाधन एवं प्रशाशन) विपिन शर्मा ने बताया कि केंद्रीय राज्य मंत्री सतीश चंद्र दुबे गुरुवार 11 बजे केसीसी प्रोजेक्ट के डायरेक्ट बंगले पर पहुंचेंगे, जहां पर हिंदुस्तान कॉपर लिमिटेड के अध्यक्ष सह प्रबंध निदेशक संजीव कुमार सिंह स्वागत करेंगे। साढ़े ग्यारह बजे केसीसी प्रोजेक्ट के अधिकारियों के साथ प्रोजेक्ट की तीनों खदान एवं प्लांट के संबंध में चर्चा करेंगे। साढ़े बारह बजे मंत्री सतीश चंद्र दुबे खेतड़ी माइंस का दौरा कर खनन गतिविधियों का स्थलीय निरीक्षण करेंगे। इस दौरान वे एचसीएल के कर्मचारियों एवं अधिकारियों से संवाद भी करेंगे और क्षेत्र में चल रही योजनाओं की प्रगति की जानकारी लेंगे। दोपहर दो बजे रामकृष्ण मिशन का भी दौरा करेंगे।
देश
विदेश
प्रदेश
संपादकीय
वीडियो
आर्टिकल
व्यंजन
स्वास्थ्य
बॉलीवुड
G.K
खेल
बिजनेस
गैजेट्स
पर्यटन
राजनीति
मौसम
ऑटो-वर्ल्ड
करियर/शिक्षा
लाइफस्टाइल
धर्म/ज्योतिष
सरकारी योजना
फेक न्यूज एक्सपोज़
मनोरंजन
क्राइम
चुनाव
ट्रेंडिंग
Covid-19







Total views : 2043665


