[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, विधायक सहायता केंद्र बंद करने की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
झुंझुनूंटॉप न्यूज़नवलगढ़राजस्थानराज्य

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, विधायक सहायता केंद्र बंद करने की मांग

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने राज्यपाल को भेजा ज्ञापन, विधायक सहायता केंद्र बंद करने की मांग

नवलगढ़ : कस्बे के पूर्व पालिकाध्यक्ष रिछपाल सैनी ने राज्यपाल को ज्ञापन भेजकर नवलगढ़ नगरपालिका परिसर में संचालित विधायक सहायता केंद्र को तत्काल बंद करने की मांग की है।

सैनी ने आरोप लगाया कि इस केंद्र पर नगरपालिका के किसी अधिकृत कर्मचारी की बजाय दो निजी व्यक्तियों को बैठाया गया है, जो पूरी तरह से नियमों के खिलाफ है। उन्होंने बताया कि उक्त दोनों व्यक्ति ऐसे कार्य कर रहे हैं जैसे वे नगरपालिका के अधिशासी अधिकारी (ईओ) हों, जो प्रशासनिक प्रक्रिया और जनहित दोनों के लिए चिंता का विषय है।

ज्ञापन में उन्होंने स्पष्ट रूप से कहा है कि यह व्यवस्था पारदर्शिता और शासन के नियमों के विरुद्ध है। उन्होंने यह भी मांग की कि इन निजी व्यक्तियों के माध्यम से सरकारी कार्यों को कराए जाने की जांच कराई जाए और इस सहायता केंद्र को तत्काल प्रभाव से बंद किया जाए।

पूर्व पालिकाध्यक्ष ने यह ज्ञापन राज्यपाल के अलावा मुख्यमंत्री, मुख्य सचिव और जिला कलेक्टर को भी प्रेषित किया है। स्थानीय स्तर पर इस मुद्दे को लेकर चर्चाओं का दौर तेज हो गया है और नगरवासियों में भी इस पर मिश्रित प्रतिक्रियाएं देखी जा रही हैं। अब देखना यह होगा कि प्रशासन इस ज्ञापन पर क्या कार्रवाई करता है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker