[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

महिला कॉन्स्टेबल ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला:प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो को एडिट कर शेयर करने का आरोप


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

महिला कॉन्स्टेबल ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला:प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो को एडिट कर शेयर करने का आरोप

महिला कॉन्स्टेबल ने 6 लोगों के खिलाफ दर्ज कराया मामला:प्रदर्शन के दौरान बनाए गए वीडियो को एडिट कर शेयर करने का आरोप

चूरू : चूरू कलेक्ट्रेट में कांग्रेस के हल्ला बोल प्रदर्शन के दौरान डीएसपी के एक महिला पुलिसकर्मी की पीठ पर मारने का वीडियो शेयर करने के मामले में नया मोड़ आया है। कोतवाली थाने में महिला कॉन्स्टेबल की शिकायत पर छह लोगों के खिलाफ मामला दर्ज किया गया है। महिला कॉन्स्टेबल ने अपनी रिपोर्ट में बताया कि वह सोमवार को पुलिस जाप्ते के साथ कलेक्ट्रेट में ड्यूटी पर थी। कलेक्ट्रेट के गेट पर प्रदर्शनकारियों को रोका जा रहा था। इसी दौरान कुछ लोग एक साथ गेट से अंदर जाने लगे। इससे अफरा-तफरी का माहौल बन गया।

कोतवाली थानाधिकारी सुखराम चोटिया के अनुसार अधिकारियों ने भीड़ को रोकने के लिए तुरंत कार्रवाई के निर्देश दिए। इस दौरान महिला कॉन्स्टेबल द्वारा प्रदर्शनकारियों को रोकने का वीडियो बनाया गया। आरोप है कि अख्तर मुगल, दिलावर खां, विमल शर्मा, शेर खान, हेमंत सिहाग और आकाश ओझा ने इस वीडियो को तोड़-मरोड़कर सोशल मीडिया पर वायरल कर दिया। पुलिस ने आरोपियों के खिलाफ बिना अनुमति वीडियो शेयर करने और पुलिस विभाग की छवि खराब करने के आरोप में बीएनएस और आईटी एक्ट के तहत मामला दर्ज किया है। पुलिस मामले की जांच कर रही है।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker