[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

एक महिने से केसीसी टाउनशीप के आवासीय क्वार्टर में हो रही है गंदे पानी की सप्लाई


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
खेतड़ीझुंझुनूंटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

एक महिने से केसीसी टाउनशीप के आवासीय क्वार्टर में हो रही है गंदे पानी की सप्लाई

परेशान टाउनशीप वासियों ने विरोध प्रदर्शन कर उपमहाप्रबंधक को दिया ज्ञापन

खेतड़ीनगर : केसीसी के आवासीय कई क्वार्टरों में पिछले एक माह से गंदे पानी की सप्लाई होने से लोगों को काफी परेशानियों का सामना करना पड़ रहा है। मंगलवार को गंदे पानी की सप्लाई होने से ग्रामीणों ने विरोध जताकर साफ पानी सप्लाई करने की मांग को लेकर केसीसी उपमहाप्रबंधक (सीविल) को ज्ञापन दिया। आवासीय क्वार्टरों में रहने वालों ने बताया कि केसीसी टाउनशिप में पानी एक दिन छोड़ कर एक दिन आ रहा है। पिछले एक माह फर्स्ट बी, फर्स्ट डी, थर्ड सेक्टर में के कई क्वार्टरों में सिवरेज का दूषित पानी की सप्लाई हो रही है। पानी इतना बदबूदार होता है कि पूरे मकान में गंध फैल जाती है। पानी पीना तो दूर नहाने, कपड़े धोने के भी काम नहीं आता। घरों में सप्लाई होने वाला पानी एक दम काला ओर झाग आते हैं। गंदा पानी घरों में सप्लाई होने से मौसमी बिमारियां फैलने का भय भी बना हुआ है।

फोटो: खेतड़ी नगर। बाल्टी में नलों में आया बदबुदार दुषित पानी

फरीदा ने बताया कि दुषित पानी पीने से बच्चे बिमार हो गए, इसी प्रकार पानी आता रहा तो बिमारी विकराल रूप ले लेगी। टाउनशीप वासियों ने बताया कि इस संबंध में नगर प्रशासक के अधिकारियों को भी अवगत करवा दिया, उसके बाद भी समस्या का कोई समाधान नहीं हुआ। कस्बेवाशियो ने बताया कि पानी की लाइन काफी पुरानी है, जिस कारण जगह जगह से टूट जाने से सिवरेज का पानी पाइपों से घरों में सप्लाई हो रहा है। उन्होंने बताया कि जल्द ही समस्या समाधान नहीं किया गया तो नगर प्रशाशन के सामने विरोध प्रदर्शन किया जाएगा।

इस संबंध में केसीसी उपमहाप्रबंधक (सिविल) मनीष गंवई ने बताया कि कल ही गंदे पानी की शिकायत मिली थी, शिकायत मिलने के बाद मौके पर पहुंच कर जांच करवाई गई, कहीं पर सिवरेज की लाईन ब्लॉक हो रही है, जिसके कारण सीवरेज का पानी पाईप लाईन में आ रहा है, जल्द ही लाईन को सही करवा कर पेयजल की सप्लाई सुचारू रूप से शुरू हो जाएंगी। कोलिहान से भी सिविल के अधिकारी व कर्मचारियों को लगाया गया है।

इस मौके पर गोपाल सिंह, विद्याधर शर्मा, प्रताप मीणा, रमेश कुमार, कासी देवी, बबली देवी, सेफ़ू दिन, याकूब खान, जितेंद्र शर्मा, ओमप्रकाश, विक्रम, कृष्णा देवी, पिंकी, इंद्र मणि, दीपक शर्मा, शशी देवी, माया देवी, फरीदा सहित अनेक टाउनशीप वासी मौजूद थे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet