[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

थोई के घुमंतू लोहार समुदाय का प्रदर्शन:तीन घंटे धरने के बाद श्रीमाधोपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आवासीय भूखंड और प्रमाण पत्र की मांग


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
टॉप न्यूज़राजस्थानराज्यश्रीमाधोपुरसीकर

थोई के घुमंतू लोहार समुदाय का प्रदर्शन:तीन घंटे धरने के बाद श्रीमाधोपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आवासीय भूखंड और प्रमाण पत्र की मांग

थोई के घुमंतू लोहार समुदाय का प्रदर्शन:तीन घंटे धरने के बाद श्रीमाधोपुर एसडीएम को सौंपा ज्ञापन, आवासीय भूखंड और प्रमाण पत्र की मांग

श्रीमाधोपुर : श्रीमाधोपुर ग्राम थोई के घुमंतू लोहार जाति के लोगों ने सोमवार को मातृभूमि सेवा संस्थान के बैनर तले उपखंड कार्यालय के बाहर धरना दिया। प्रदर्शनकारियों ने सरकार से घुमंतू प्रमाण पत्र जारी करने और निशुल्क आवासीय भूखंड प्रदान करने की मांग की। तीन घंटे तक चला यह धरना एडवोकेट गोकुलचंद गोदारा के नेतृत्व में आयोजित किया गया।

बुनियादी सुविधाओं से वंचित हैं परिवार

प्रदर्शन में शामिल लोगों ने बताया कि वे वर्षों से तंबुओं में सड़क किनारे रह रहे हैं। उन्हें बिजली, पानी और शौचालय जैसी मूलभूत सुविधाएं भी उपलब्ध नहीं हैं। घुमंतू प्रमाण पत्र के अभाव में वे किसी भी सरकारी योजना का लाभ नहीं ले पा रहे हैं।

उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर घुमंतू लोहार जाति के लोग परिवार के साथ बैठे।
उपखंड कार्यालय के बाहर धरने पर घुमंतू लोहार जाति के लोग परिवार के साथ बैठे।

पूर्व में मिला था शिविर लगाने का आश्वासन

संस्थान अध्यक्ष एड. गोकुलचंद गोदारा ने बताया कि इस मुद्दे को लेकर 28 मई को भी उपखंड अधिकारी को ज्ञापन सौंपा गया था। उस समय 5 जून को ग्राम पंचायत भवन थोई में जनसमस्या समाधान शिविर लगाने का आश्वासन दिया गया था, लेकिन आज तक कोई कार्यवाही नहीं हुई।

इसको लेकर नाराज़गी जताते हुए सोमवार को एक बार फिर एसडीएम अनिल कुमार को शाम 4 बजे ज्ञापन सौंपा गया। प्रदर्शनकारियों ने शीघ्र समाधान की मांग की है।

संस्थान पदाधिकारी और महिलाएं भी रहीं मौजूद

धरने में संस्थान के सोशल मीडिया प्रभारी प्रदीप बोचलिया, सुभाष तेतरवाल, अंकित वर्मा, राकेश, पप्पू, दानाराम, महावीर, प्रकाश और वकील लोहार सहित कई सदस्य मौजूद रहे। वहीं बदामी देवी, गुड्डी देवी, मीरा देवी, कौशल्या देवी और पायल जैसी महिलाएं भी धरने में शामिल हुईं।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet