[pj-news-ticker post_cat="breaking-news"]

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाया जा रहा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित


निष्पक्ष निर्भीक निरंतर
  • Download App from
  • google-playstore
  • apple-playstore
  • jm-qr-code
X
चूरूटॉप न्यूज़राजस्थानराज्य

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाया जा रहा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के 11 वर्ष पूर्ण होने पर भाजपा पार्टी द्वारा चलाया जा रहा संकल्प से सिद्धि कार्यक्रम के तहत भाजपा की जिला कार्यशाला आयोजित

जनमानस शेखावाटी संवाददाता : मोहम्मद अली पठान

चूरू : जिला मुख्यालय पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ के चूरू आवास पर नरेन्द्र मोदी के प्रधानमंत्री कार्यकाल के 11 वर्ष पूर्ण होने पर पार्टी के द्वारा चलाया जा रहा संकल्प से सिद्वी कार्यक्रम के तहत आज भाजपा जिला कार्यशाला का आयोजन भाजपा जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा के अध्यक्षता में आयोजित हुआ। इस अवसर पर पूर्व नेताप्रतिपक्ष राजेन्द्र राठौड़ ने कार्यकर्ताओं को वर्चुअल संबोधित किया।‌ इस अवसर पर मुख्य वक्ता के रूप में बोलते हुए प्रदेश महामंत्री पूर्व सांसद ‌ संतोष अहलावत ने कहा की आज भारत की अर्थव्यवस्था चौथे नंबर की अर्थव्यवस्था है यह उपलब्धि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी की कड़ी मेहनत का परिणाम है।

इस अवसर पर जिलाध्यक्ष बसंत शर्मा ने कहा कि देश में प्रधानमंत्री नरेन्द्र मोदी के नेतृत्व में आतकवादियों को मिटटी में मिलाने का जो कार्य हमारी सैना ने किया है। उससे देश की ‌ सामरिक शक्ति का पता लगता है।इस अवसर पर पूर्व मंत्री राजकुमार रिणवा, खेमाराम मेघवाल, राष्ट्रिय परिषद् सदस्य ओम सारस्वत, उपजिला प्रमुख महेन्द्र न्यौल, एससी मोर्चा प्रदेश मंत्री सीताराम लुगरिया ने भी अपने विचार व्यक्त किये। कार्यक्रम का प्रारंभ वंदे मातरम एवम् भारत माता, पंडित दीनदयाल उपाध्याय, डॅा श्यामाप्रसाद मुखर्जी के चित्रो पर पुष्प अर्पण के साथ प्रारंभ हुआ कार्यक्रम का संचालन जिला महामंत्री अभिषेक चोटिया ने किया।अनेक कार्यकर्ता उपस्थित रहे।

Related Articles

Mantratoto luwakpoker aladin66 tupaiwin rupiah89 kios77 TOKO22 situs raffi ahmad situs slot gacor hari ini bt62 TOKO22 SLOT sangkarbet KIOS77